Hindi News

indianarrative

Indian Army Recruitment 2021: इंडियन आर्मी में होना चाहते हैं भर्ती तो आज ही करें अप्लाई, जानिए ऐसे होगा सलेक्शन

courtesy google

भारतीय सेना में नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खुशखबरी है। दरअसल, भारतीय सेना ने तकनीकी ग्रेजुएट पाठ्यक्रम के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों के लिए अप्लाई करने की आखिरी तारीख 15 सितंबर 2021 है। आवेदन करने से पहले नीचे दी गई जानकारियों को पढ़ लें।

पदों की  कुल संख्या- 29

सिविल/भवन निर्माण टेक्नोलॉजी- 10

इलेक्ट्रिकल / इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स- 3

कंप्यूटर एससी एंड इंजीनियरिंग / कंप्यूटर टेक्नोलॉजी / इंफो टेक / एम. एससी कंप्यूटर एससी- 8

सूचना प्रौद्योगिकी- 3

इलेक्ट्रॉनिक्स और टेलीकम्युनिकेशन- 2

माइक्रो इलेक्ट्रॉनिक्स और माइक्रोवेव – 1

टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग- 1

इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन- 1

सैटेलाइट कम्युनिकेशन- 1

Aeronautics/एयरोस्पेस- 1

इलेक्ट्रॉनिक्स और इंस्ट्रुमेंटेशन / इंस्ट्रुमेंटेशन – 2

फाइबर ऑप्टिक्स-1

 

शैक्षिक योग्यता

उम्मीदवार के पास संबंधित ट्रेड में इंजीनियरिंग की डिग्री होनी चाहिए।

 

आयु सीमा

कैंडिडेट्स की आयु सीमा 20 से 27 साल के बीच होनी चाहिए।

 

कैसे होगा सलेक्शन

उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग प्रत्येक इंजीनियरिंग विषय / स्ट्रीम के लिए निर्धारित कटऑफ मार्क्स के आधार पर की जाएगी।