Hindi News

indianarrative

Janmashtami 2021: भगवान श्रीकृष्ण को अति प्रिय हैं ये चीजें, इसलिए पूजा में शामिल करना न भूलें

Courtesy- Google

हर साल भाद्रपद मास में शुक्ल पक्ष की अष्टमी को रोहिणी नक्षत्र में भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव मनाया जाता है। जिसे जन्माष्टमी कहते हैं। इस साल 30 अगस्त को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाएगी। इस दिन लोग भगवान श्री कृष्ण के लिए व्रत रखते हैं और कई उपाय करते हैं। मान्यता हैं कि इस दिन श्रीकृष्ण बेहद प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों पर कृपा बरसाते हैं। उनकी सारी मनोकामनाएं पूरी करते हैं। आप भी जन्माष्टमी के दिन लड्डू गोपाल को प्रसन्न करने के लिए पूजा में इन चीजों को इस्तेमाल जरूर करें।

तुलसी- भगवान श्री कृष्ण की पूजा में तुलसी को जरूर शामिल करें। भगवान श्री कृष्ण को तुलसी अतिप्रिय होती है। इस दिन भगवान श्री कृष्ण के साथ ही तुलसी की पूजा भी करें।

पंचामृत- भगवान श्री कृष्ण को पंचामृत का भोग अवश्य लगाएं। पंचामृत मेवा, दूध, दही, घी, गंगाजल और शहद से बनाया जाता है। भगवान को पंचामृत का भोग लगाने के बाद प्रसाद स्वरूप पंचामृत का सेवन करें।

मोरपंख- भगवान श्री कृष्ण अपने मुकुट में मोरपंख भी धारण करते हैं। भगवान श्री कृष्ण की पूजा में मोरपंख भी रखें। भगवान श्री कृष्ण को मोरपंख लगा हुआ मुकुट ही पहनाएं। घर में मोरपंख रखना शुभ होता है।

बांसुरी- भगवान श्री कृष्ण बांसुरी बजाते हैं। जन्माष्टमी की पूजा में बांसुरी को जरूर शामिल करें। श्री कृष्ण को बांसुरी अतिप्रिय होती है।

माखन- भगवान श्री कृष्ण को माखन अतिप्रिय होता है। इस पावन दिन भगवान श्री कृष्ण को माखन का भोग जरूर लगाएं। भगवान श्री कृष्ण को माखन का भोग लगाने के बाद माखन को प्रसाद स्वरूप खा लें।