Hindi News

indianarrative

Vastu Tips: मेहनत के बाद भी नहीं हाथ लग रही सफलता तो मंदिर में चुपचाप रख आएं ये चीजें, घर आएगी खुशहाली

घर के मंदिर में रखें ये चार चीजें

वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर में मौजूद पूजा वाले जगह पर क्या चीज रखनी चाहिए और क्या नहीं इस बारे में विशेष ध्यान रखना चाहिए। दरअसल, इस वजह से भी वास्तु दोष बढ़ जाता है। इसी कड़ी में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि घर के मंदिर में क्या रखना चाहिए जिससे आप मां लक्ष्मी को प्रसन्न कर सके और उनकी कृपा आपके ऊपर सदैव बनी रहे। वास्तु के अनुसार घर में मौजूद पूजा घर सही दिशा में होना बेहद जरूरी है। घर के मंदिर के लिए उत्तर-पूर्व दिशा सबसे अच्छी मानी जाती है। माना जाता है कि अगर इस दिशा में मंदिर बनाया जाए तो घर में सुख, शांति और समृद्धि आती है। वहीं दक्षिण दिशा में गलती से भी मंदिर नहीं बनाना चाहिए। इस दिशा में मंदिर होने से धन हानि झेलनी पड़ सकती है।

घर के मंदिर में रखें ये चार चीजें…

शंखः  जिस घर में नियमित रूप से शंख बजाया जाता है वहां पर सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। इसलिए पूजा स्थल में शंख जरूर रखना चाहिए। ऐसा करने से घर में सुख, शांति और समृद्धि आती है।

शालिग्रामः शालिग्राम को भगवान विष्णु का एक रूप माना जाता है। वास्तु के अनुसार पूजा घर पर शालिग्राम रखना अत्यंत शुभ होता है। रोजाना इसकी पूजा करने से मां लक्ष्मी भी प्रसन्न होती हैं।

ये भी पढ़े: बेहद शुभ होता है घर में क्रिस्टल कछुआ रखना, महज 24घंटे में रंक से बन जाएंगे राजा

गंगा जलः हिंदू धर्म में गंगाजल को बेहद पवित्र माना जाता है। यही कारण है कि पूजा स्थल पर हमेशा पवित्र जल रखना चाहिए। ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। कहा जाता है कि पवित्र जल कभी खराब नहीं होता। इसलिए आप लंबे समय तक इसे स्टोर करके रख सकते हैं।

मोर पंखः भगवान कृष्ण की प्रिय वस्तुओं में से एक मोर पंख माना जाता है। इसलिए वास्तु के अनुसार कहा जाता है कि पूजा स्थल पर मोर पंख रखने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और भगवान कृष्ण की कृपा बनी रहती है।