Hindi News

indianarrative

खरमास का महीना इन राशि वाले लोगों के लिए बेहद घातक, सूर्य देव करेंगे बुरा हश्र, भारी पड़ेंगे अगले 30 दिन

courtesy google

सूर्य देव ने धनु राशि में अपना डेरा जमा लिया है। इस राशि में वो 14 जनवरी 2022 तक रहेंगे और फिर मकर राशि की ओर रुख कर लेंगे। इस दौरान सूर्य का तेज कम रहेगा, जिसका असर सभी राशियों पर पड़ेगा। लेकिन कुछ राशि वालों के लिए सूर्य का मद्धम होना बेहद घातक है। इन राशि वालों को अगले एक महीने बेहद सावधानी के साथ गुजारने होंगे।

मिथुन- मिथुन राशि के जातकों को इस दौरान सतर्क रहना चाहिए क्‍योंकि गुस्‍से की अधिकता गलत काम करा सकती है। किसी खास व्‍यक्ति के साथ बहस करना भारी पड़ सकता है।

कन्या- कन्या राशि के लोगों को किसी अप्रत्‍याशित घटना का सामना करना पड़ सकता है।  मन स्थिर नहीं रहेगा। शांत रहने के लिए मेडिटेशन का सहारा लें। बहस से बचना ही बेहतर होगा।

वृश्चिक- वृश्चिक राशि के लोग पैसे कमाने के लिए किसी गलत तरीके का इस्‍तेमाल न करें। ऐसा करना आपको मुसीबत में डाल सकता है। जितना है उतने में संतुष्‍ट रहने की कोशिश करें।

मकर- मकर राशि के लोगों को इस महीने किसी बड़े खर्च का सामना करना पड़ सकता है। सेहत पर भी बुरा असर पड़ सकता है। बजट बनाकर चलना ही बेहतर रहेगा।

यह भी पढ़ें- Vastu Tips: बड़ा काम है ये नीले रंग का फूल, घर में पौधा उगाने से होती है नोटों की बारिश, बढ़ता है व्यापार