Hindi News

indianarrative

इस देशी SUV कार की भारत में धूम- जमकर पसंद आ रही लोगों को- रिकॉर्ड तोड़ हो रही बुकिंग

इस देशी SUV कार की भारत में धूम

देश की दिग्गज वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा की घरेलू बाजार में अलग पहचान है। महींद्रा के कारों की लोगों में पसंद का इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि हाल ही में बोलेरो नियो लॉन्च हुई थी और एक महीने से भी कम में इस कार की जमकर बुकिंग हुई। कंपनी ने कहा है कि इस एसयूवी के लॉन्च के बाद से, उसे बोलेरो नियो के लिए 5,500 से अधिक बुकिंग प्राप्त हुई हैं। बोलेरो महिंद्रा के सबसे सफल प्रोडक्ट्स में से एक है और यह भारत में अब तक की सबसे अधिक बिकने वाली SUV है।

महिंद्रा ने जुलाई में बोलेरो नियो लॉन्च किया था और इसकी बुकिंह भी तब से ही शुरू हो गई थी। कंपनी ने दावा किया है कि घरेलू बाजार में लोगों को यह कार खूब पसंद आ रही है और एक महीने के अंदर में लोगों ने 5500 से अधिक कारों की बुकिंग की है। बदा दें कि, महिंद्रा बोलेरो नियो की कीमतों की घोषणा किए जाने के एक महीने से भी कम का समय है।

बोलेरो नियो में ये है खास

महिंद्रा की बोलेरो नियो एक सब-4 मीटर कार है और यह केवल 2WD (Two-wheel drive) मॉडल है। इसमें नेपोली ब्लैक, मैजेस्टिक सिल्वर, हाईवे रेड, पर्ल व्हाइट, डायमंड व्हाइट और रॉकी बेज कलर ऑप्शन मिलता है। इंजन से मोटर 100bhp पावर और 260Nm टॉर्क जनरेट करता है। महिंद्रा बोलेरो नियो अभी के लिए केवल 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आती है।

कीमत

महिंद्रा की बोलोर नियो चार वेरिएंट में उपलब्ध है, N4, N8, N10 और N10(O)। N4 वेरिएंट के लिए 8.48 लाख रुपए से शुरू होती हैं, जो N10 वेरिएंट के लिए 9.99 लाख रुपए (एक्स-शोरूम भारत) तक जाती हैं। इसका एक टॉप स्पेक N10 (O) ट्रिम भी है लेकिन इसकी कीमतों का खुलासा अभी तक नहीं हुआ है।