Hindi News

indianarrative

होंटो की नर्मी के लिए घर पर बनाएं ही यह स्क्रब!

scrub

लिप्स को सॉफ्ट और पिंक हर कोई बनाना चाहता है। इसके लिए हम सभी तरह-तरह के उपाय भी करते हैं। सॉफ्ट और पिंक लिप्स के लिए अधिकतर लड़के और लड़कियां अपने लिप्स पर लिप बाम और पेट्रोलियम जेली का इस्तेमाल करती हैं। इसके अलावा कई महिलाएं अपने बेजान लिप्स को छुपाने के लिए लिपस्टिक का भी सहारा लेती हैं। लेकिन ये सभी उपाय आपके लिप्स का साथ कुछ ही घंटे देते हैं। अगर आप चाहते हैं कि आपके लिप्स लंबे समय तक पिंक और सॉफ्ट रहे, तो अपने लिप्स को समय-समय पर एक्सफोलिएट करें। लिप्स को एक्सफोलिएट करने में स्क्रब आपके लिए काफी असरदार हो सकता है। लिप्स स्क्रब आपके लिप्स को बिना किसी नुकसान के सॉफ्ट और पिंक (Pink and Soft Lips) बनाता है। लिप्स स्क्रब आपको मार्केट से लाने की जरूरत नहीं है। चुकंदर लिप स्क्रब के इस्तेमाल से आपके होंठों पर जमा डेड स्किन की परत को हटाने में मदद मिलती है। इसके अलावा इससे आपके होंठों की टैनिंग भी दूर हो जाती है। इससे आपके लिप्स सॉफ्ट और पिंक बनाने में मदद मिलती है, तो चलिए जानते हैं चुकंदर लिप स्क्रब कैसे बनाएं?
स्क्रब बनाने के लिए हमें चाहिए हैं
आधा कटा हुआ चुकंदर
1 टेबल स्पून चीनी
2 टैबल स्पून बादाम का तेल

चुकंदर लिप स्क्रब बनाने के लिए आप सबसे पहले एक चुकंदर लें।
फिर आप चुकंदर को अच्छे से धोकर आधा काट लें।
इसके बाद आप एक बाउल में बादाम का तेल और चीनी डालकर मिला लें।
फिर आप कटे हुए चुकंदर को इसमें डालें।
अब आपका चुकंदर लिप स्क्रब बनकर तैयार हो चुका है।

यह भी पढ़ें: Hair care tips: झड़ते बालों से छुटकारा पाने के लिए इन दो चीज़ों का मिश्रण है रामबाण इलाज

कैसे करें अप्लाई ?

चुकंदर लिप स्क्रब को लेकर आप अपने होंठों पर अप्लाई करें.
फिर आप करीब 2 मिनट तक लिप्स को स्क्रब करें.
इसके बाद आप होंठों को कॉटन या पानी से धोकर साफ कर लें.