Hindi News

indianarrative

सिंह राशि में मंगल देव ने जमाया 6 सितंबर तक डेरा, इन राशियों की बदलेगी किस्मत जबकि 4 राशियों को बना देगा कंगाल

COURTESY- GOOGLE

ग्रहों के राशि परिवर्तन का असर लोगों के जीवन पर पड़ता है। 20 जुलाई को ग्रहों के सेनापति मंगल ग्रह ने भी राशि परिवर्तन करते हुए सिंह राशि में प्रवेश किया। बताया जा रहा है कि मंगल सिंह राशि में 6 सितंबर तक विराजमान रहने वाले है। मंगल को ऊर्जा, साहस, पराक्रम और शौर्य का प्रतीक माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, ग्रहों के राशि परिवर्तन का असर सभी राशियों पर पड़ता है। चलिए आपको बताते है कि राशियों के इस परिवर्तन पर आपके राशि में क्या शुभ-अशुभ असर पड़ने वाला है।

यह भी पढ़ें- शुक्र देव ने इस राशि में ली एंट्री तो चमक उठी इन 4 राशियों की किस्मत, अब हर दिन होगा मोटा मुनाफा और बढ़ेगी इज्जत

मेष राशि- राशियों का परिवर्तन मेष राशि पर मिलजुला रहने वाला है। स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। यही नहीं, दांपत्य जीवन में परेशानियों झेलनी पड़ सकती है। लेकिन शुभ प्रभाव के चलते इन जातकों को धन- लाभ हो सकता है। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए ये राशि परिवर्तन शुभ रहेगा।

वृष राशि- राशियों के परिवर्तन के चलते पारिवारिक जीवन में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए परिवार के सदस्यों का विशेष ध्यान रखें। लेन-देन के लिए ये समय शुभ रहेगा। नौकरी और बिजनेस में तरक्की के योग बन रहे हैं। खर्च सोच-समझकर करने की जरुरत है।

यह भी पढ़ें- Vastu Tips: पति-पत्नी के बीच नकारात्मकता फैलाती हैं बेडरुम में रखी ये चीजें, आज ही बाहर निकालकर फेंके

मिथुन राशि- कार्यों में सफलता के योग बन रहे हैं। आपकी किस्मत आपका साथ देगी। नौकरी और बिजनेस के लिए समय शुभ रहेगा। आपके कामों के चलते आपको जमकर तारीफें मिलेगी। परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। दांपत्य जीवन में भी सुख रहेगा।

कर्क राशि- इस राशि वाले जातक लड़ाई-झगड़े से दूर रहें। अपने गुस्से पर काबू रखे, क्योंकि आपका गुस्सा आपको किसी बड़ी परेशानी में डाल सकता है। नौकरीपेशा वाले लोगों का मान-सम्मान बढ़ेगा। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को शुभ फल की प्राप्ति होगी। बिजनेस में मुनाफा होगा।

सिंह राशि- आत्मविश्वास बढ़ेगा। जीवनसाथी को टाइम जरुर दें,  नहीं तो दांपत्य जीवन में इसका बुरा असर पड़ेगा। कार्यक्षेत्र में आपके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना होगी। स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

कन्या राशि- आपका प्रमोशन हो सकता है।  मान- सम्मान और पद- प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग बन रहे हैं। सेहत का खास ध्यान रखें। दांपत्य जीवन में मनमुटाव हो सकता है। जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करें।

तुला राशि- मेहनत करने पर कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगे।  निवेश करने के लिए समय शुभ है। परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताएं। खर्च बढ़ सकता है। इस राशि के कुवारें लोगों के विवाह के योग बन रहे है।

यह भी पढ़ें- Thursday Remedies: गुरुवार को इन उपायों के करने से बन जाओगे बेहद अमीर, इस मंत्र का जाप करने से मिलेगी अच्छी नौकरी

वृश्चिक राशि- नौकरी और व्यापार के लिए समय शुभ है। हर किसी पर भी भरोसा करने से बचें। अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।

धनु राशि- पूजा-पाठ में ज्यादा मन लगेगा। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए भी ये समय बेहद शुभ रहेगा। भाग्य का पूरा साथ देगा। परिवार के सदस्यों का साथ मिलेगा और लव लाइफ अच्छी चलेगी।

मकर राशि- लेन-देन करने से बचें। निवेश के लिए समय शुभ नहीं है। पारिवारिक जीवन में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। किसी पर भी भरोसा करने से पहले अच्छी तरह सोच- विचार कर लें।

कुंभ राशि-  व्यापार में धन- लाभ होगा। परिवार के सदस्यों का भी पूरा सहयोग प्राप्त करेंगे। दांपत्य जीवन में परेशानियां आ सकती हैं। कार्यों में सफलता मिलेगी।

मीन राशि-  धैर्य से काम लें। कार्यों में सफलता प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। आर्थिक पक्ष सामान्य रहेगा, लेकिन खर्च सोच- समझकर ही करें।