Hindi News

indianarrative

Mughlai Paratha Recipe: इस बार नाश्ते में खाएं मुगलई पराठा, शानदार बना देगा पूरा दिन, जानें लेटेस्ट रेसिपी

courtesy google

आपने अभी तक आलू पराठा, गोभी परांठा, प्याज पराठा समेत कई परांठे खाएं हैं। लेकिन क्या आपने कभी मुगलई पराठा खाया हैं। मुगलई पराठा खाने में जितना टेस्टी होता हैं। बनाने में उतना ही आसान होता हैं। सुबह के नाश्ते को लेकर अक्सर इस बात को लेकर कन्फ्यूजन होती हैं कि आज क्या बनाया जाए। अगर आपको भी इस कन्फ्यूजन से जूझते हैं, तो आप मुगलई पराठा ट्राई कर सकते हैं। हम आपको मुगलई पराठा बनाने की आसान रेसिपी बताते हैं। चलिए शुरु करते हैं मुगलई पराठा बनाना-

 

सामग्री-

गेहूं का आटा-1 कप

मैदा-2 चम्मच

घी-2 चम्मच

अंडा-4

नमक-स्वादानुसार

प्याज-1 कप (कटा हुआ)

हरी मिर्च- 1/2 चम्मच

हरा धनिया-4 चम्मच (कटा हुआ)

 

मुगलई पराठा बनाने की विधि-

मुगलई पराठा बनाने के लिए सबसे पहले आटा और मैदा लें और उसमे दो चम्मच घी डालें।

अब इसमें पानी डालकर गूंथ लें।

अब इसे 2 से 3 घंटे के लिए छोड़ दें।

अब इसे लोई में बांट लें और 15 मिनट के लिए ढककर रख दें।

अब इसे बेलकर रोटी का शेप दें और इसपर अंडा तोड़कर डालें।

अब इस पर प्याज, नमक, हरी मिर्च और छोटा चम्मच हरा धनिया डालें।

ध्यान रखें कि आंच कम करके इसे पकाएं।

अब इस परांठे को चोरों ओर से फोल्ड करके घी लगाएं और उसे पलट के पकाएं।

जब यह गोल्डन ब्राउन हो जाए तब इसे गर्मागर्म दही के साथ सर्व करें।