Hindi News

indianarrative

नवरात्रिः हाथी पर सवार होकर आई मां भवानी, इन राशियों को करेगी मालामाल

गजारूढ़ आई है मां भवानी!

शारदीय नवरात्रि (Navaratri ) मां दुर्गा को समर्पित हैं। नवरात्रि के त्योहार का हिंदू धर्म में बेहद खास महत्व होता है। इस साल शारदीय नवरात्रि आज 26 सितंबर सोमवार के दिन आरंभ हो रहे हैं, जो 4 अक्टूबर तक चलेंगे। देवी भागवत के मुताबिक इस बार माता रानी का आगमन हाथी पर होगा। ऐसे में यह साल किसान और कृषि के लिए उत्तम वर्ष रहेगा। देश की आर्थिक उन्नति होगी। इसी के साथ माता के हाथी पर सवार होने पर आने से इस साल कई राशियों (zodiac signs) के लिए बेहद शुभ होने वाला है। तो आइये जानते हैं माँ दुर्गा के हाथी पर आगमन से किन-किन राशियों को मिलेगा खूब लाभ, किनके लिए स्थिति रहेगी सामान्य और किनको रहना होगा सजग सतर्क।

मेष राशि: इस राशि वालों के लिए यह अवधि मिश्रित फलदायी रहेगी। माता रानी सलाह दे रही हैं कि कुछ कार्य आपको ध्यान और सावधानी के साथ करने की आवश्यकता पड़ेगी। विदेशी कंपनी में काम करने वाले या विदेशी लोगों के साथ आपके संबंध अच्छे बनेंगे और भविष्य में इससे अच्छा लाभ भी होगा। हालांकि अपने खर्चों पर ध्यान रखें अन्यथा वित्तीय स्थिति खराब हो सकता है। माता रानी की कृपा से आध्यात्मिकता के प्रति आपका झुकाव बढ़ेगा और सामाजिक संबंधों में भी इजाफा होगा।

वृषभ राशि: इस राशि वालों पर मां दुर्गा का आशीर्वाद बना रहेगा। मां दुर्गा के आशीर्वाद से आप करियर में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। साथ ही अपने सभी कार्य सकारात्मक दृष्टिकोण और धैर्य के साथ पूरे करेंगे। हालांकि आपको आक्रामक होने से बचने की सलाह दी जाती है ताकि अपनी योजनाओं को अच्छा अंजाम दे सकें। नौकरी व व्यापार करने वालों पर भी मां की कृपा रहेगा और आमदनी में अच्छी बढ़ोतरी होगी। वहीं इस राशि के जो युवा अपना करियर शुरू करना चाहते हैं, वे अपेक्षित परिणाम प्राप्त करने में सक्षम होंगे।

मिथुन राशि: इस राशि वालों पर मां दुर्गा की असीम कृपा बनी रहेगी और धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। जिन इच्छाओं को पूरा करने के लिए आप मेहनत कर रहे हैं, वे माता के आशीर्वाद से पूरी होंगी। नौकरी व व्यापार करने वाले जातक अपने लक्ष्यों को पूरा करेंगे और परिवार वालों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। हालांकि आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है। मां की कृपा से आपकी सफलता की चर्चा चारों तरफ होगी।

कर्क राशि: इस राशि वालों को मां दुर्गा का आशीर्वाद मिलेगा और उनके काफी दिनों से चले आ रहे अटके कार्य पूरे होंगे। ससुराल पक्ष से आपके संबंध मधुर रहेंगे और वे हमेशा मदद के लिए तैयार भी रहेंगे। नौकरी में बदलाव की योजना बना रहे हैं तो माता की कृपा से आपकी इच्छा पूरी होगी। हालांकि आपको अपने और अपने परिवार के स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखना होगा। आसपास का तनाव और नकारात्मक प्रभाव आपके काम की गुणवत्ता और परिणाम पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकता है इसलिए अपने कार्य को सही तरह से पूरा करें।

ये भी पढ़े: Vastu Tips:घर के मंदिर में नहीं लगानी चाहिए ये तस्वीरे,होगा बड़ा नुकसान

सिंह राशि: इस राशि वालों के लिए यह अवधि मध्यम फलदायी रहेगी। आपको आक्रामकता से बचने की सलाह दी जाती है और कामकाज के साथ परिवार और स्वास्थ्य का भी पूरा ध्यान रखें। मां दुर्गा की कृपा से आप जिस योजना पर काम कर रहे हैं, वह पूरा हो जाएगा, जिससे आपको यश भी प्राप्त होगा। लव पार्टनर वालों पर भी मां दुर्गा की कृपा बनी रहेगी, जिससे आपके रिश्ता मधुर और मजबूत रहेगा। भाइयों का भी सहयोग मिलेगा लेकिन पहले मतभेदों को दूर करना होगा।

कन्या राशि: इस राशि वालों पर मां दुर्गा की कृपा बनी रहेगी। परिवार और दोस्तों का साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे और उनका पूरा सपॉर्ट भी मिलेगा। व्यक्तिगत और व्यावसायिक दोनों स्तरों पर अधिक प्रयास और सकारात्मक दृष्टिकोण की आवश्यकता रहेगी, जिससे आप अधिक सफल होंगे। अविवाहित जातकों और निसंतान दंपत्ति को कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। हालांकि इस राशि के लोगों को सलाह दी जाती है कि अनजान या नए लोगों के साथ वित्तीय निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें।

तुला राशि: इस राशि वालों को मां दुर्गा के आशीर्वाद से मनोवांछित फलों की प्राप्ति हो सकती है। आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा और धार्मिक कार्यों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। मां दुर्गा की कृपा से आपकी लव लाइफ सकारात्मक और सुखी रहेगी। हालांकि आपको सलाह दी जाती है कि विरोधियों को कम न आकें। कोशिश करें कि आपका काम सुचारू रूप से चलता रहेगा। घर के सदस्यों के साथ संबंधों को लेकर थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। मां दुर्गा की कृपा से नौकरी पेशा जातकों के टीम और सहकर्मियों के साथ अच्छे संबंध बनेंगे।

वृश्चिक राशि: इस राशि वालों पर मां दुर्गा के आशीर्वाद से वृश्चिक राशि वालों के घर में कोई मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। मां के आशीर्वाद के कारण आपके पुराने निवेशों से कुछ अच्छे पुरस्कार की उम्मीद कर सकते हैं। हालांकि कार्यक्षेत्र में कुछ जटिलताओं का सामना करना पड़ सकता है। किसी प्रकार की संपत्ति से आपको लाभ मिलने के योग बन रहे हैं और आय में भी वृद्धि होने की संभावना है। मां भवानी की कृपा से परिजनों के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे और उनकी इच्छाओं को पूरा करने की कोशिश करेंगे।

धनु राशि: इस राशि वालों की जो चिंताएं थीं, वह माता के आशीर्वाद से दूर होंगे और आशावादी दृष्टिकोण के साथ चीजें सुचारू रूप से चल सकती हैं। इस राशि के जो जातक अविवाहित हैं, वे इस अवधि में किसी खास व्यक्ति के साथ मीटिंग कर सकते हैं। आपका सामाजिक दायरा भी बढ़ेगा और लोगों में आपकी छवि में भी सुधार आएगा। मां दुर्गा की कृपा से घर पर जो तनावपूर्ण स्थितियां चल रही हैं, उनको आप आसानी से संभालने में सक्षम हो जाएंगे। व्यापार में आप आर्थिक उम्मीद कर सकते हैं और आपकी लव लाइफ भी धीरे-धीरे आनंदित हो जाएगी।

मकर राशि: इस राशि वाले जातकों के जीवन में माता की कृपा से कई सुधार देखने को मिलेंगे। आप अपने सकारात्मक विचार और आकर्षण हर समस्या से निजात पा लेंगे और परिवार व प्रियजनों के साथ आराम और कुशल महसूस करेंगे। माता रानी के आशीर्वाद से आपके मन में हर्ष और उल्लास की भावना रहेगी। इस राशि के जो जातक रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े हुए हैं, उनको मां दुर्गा की कृपा मंजिल जल्दी मिल जाएगी। दोस्तों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे लेकिन अगर कोई योजना पर काम कर रहे हैं तो उसे लागू करने तक गुप्त रखें।

कुंभ राशि: इस राशि वालों पर मां दुर्गा के आशीर्वाद से कुंभ राशि वाले अपने करियर के ग्राफ को ऊंचाइयों पर ले जाएंगे और शांति के सिद्धांतों का पालन करेंगे। पारिवारिक सदस्यों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे और उनका हर कार्य में सपॉर्ट भी मिलेगा। दांपत्य जीवन में चली आ रही समस्याओं का अंत होगा और घर पर किसी शुभ कार्यक्रम का आयोजन भी हो सकता है। माता रानी की वजह से शारीरिक और मानसिक रूप से खुद को स्वस्थ महसूस करेंगे और मित्र भी आपके लिए मददगार साबित होंगे। निवेश से आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा और किसी वाहन के खरीदने की योजना भी बनेगी।

मीन राशि: इस राशि वालों पर माता रानी की कृपा से हर कार्य में सक्रिय नजर आएंगे और इनकी यही सक्रियता समाज और कार्यक्षेत्र में सम्मान दिलाएगी। घर में चल रही पूजा-पाठ की वजह से सकारात्मक महसूस करेंगे और अगर नए कार्य शुरू करना चाहते हैं तो मां दुर्गा का नाम लेकर करेंगे तो सफल भी होंगे। कुटुंब में किसी धार्मिक आयोजन के चलते घर से बाहर यात्रा पर जा सकते हैं। पिता के साथ किसी गलतफहमी के चलते विवाद की आशंका बन रही है लेकिन बातचीत के माध्यम से गलतफहमी को दूर करने का प्रयास करें।