Hindi News

indianarrative

Vastu Tips:घर के मंदिर में नहीं लगानी चाहिए ये तस्वीरे,होगा बड़ा नुकसान

Vastu Tips For Puja Ghar Mandir

Vastu Tips: घर में रखी हुई कुछ चीजें भी आपके लिए कभी कभार बड़ी मुसीबत पैदा कर सकती हैं। यह न सिर्फ आपके लिए नुकसानदायक हो सकती हैं, बल्कि ये आपके अच्छे भले कम पर पानी फेर देने का काम करती हैं। वास्तु शास्त्र (Vastu shastra) में अनुसार कुछ ऐसी तस्वीरें हैं जिन्हें अगर सही दिशा में नहीं रखा जाए तो आपको जीवन में कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। पूजा घर जिसे घर का सबसे जरूरी कोना माना जाता है। वास्तु के अनुसार, यहां पर कुछ तस्वीरों को रखना अशुभ बताया गया है। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में…

पितरों की तस्वीर

वास्तु शास्त्र (Vastu shastra) के मुताबिक, यदि आप पूर्वजों की तस्वीर को सही दिशा में नहीं रखते तो घर में कलह-कलेश और परेशनियां पैदा हो सकती हैं। पूर्वजों की तस्वीर को भूलकर भी पूजा घर में नहीं रखना चाहिए। माना जाता है कि इससे देवता नाराज हो सकते हैं। गलत जगह में पितरों की तस्वीर लगाने से अशांति फैल सकती है। घर के सदस्यों का आपसी प्रेम भी खत्म हो जाता है।

लिविंग रुम में न लगाएं तस्वीर

पितरों की तस्वीर कभी भी घर में ब्रह्मा स्थान (घर के बीच का स्थान) पर नहीं लगानी चाहिए। इसके अलावा पूर्वजों की तस्वीर कभी भी घर के लिविंग रुम, बेडरुम या फिर किचन में न लगाएं। इससे पितृ नाराज हो सकते हैं और घर की सुख-समृद्धि भी छिन सकती है।

ये भी पढ़े: Vastu Tips: मेहनत के बाद भी नहीं हाथ लग रही सफलता तो मंदिर में चुपचाप रख आएं ये चीजें, घर आएगी खुशहाली

पूजा घर में नहीं रखें ये तस्वीर

पूर्वजों को देवताओं के सम्मान माना जाता है। परंतु पूजा रुम में उनकी तस्वीर रखा अशुभ माना जाता है। माना जाता है कि यहां पर पूर्वजों की तस्वीर रखने से वह नाराज हो जाते हैं और घर में देवता दोष लगता है। शास्त्रों में पितरों को पूर्वजों को देवताओ के जितना दर्जा दिया जाता है। पितर और देवताओं का स्थान भी अलग-अलग होता है। एक ही जगह पर दोनों तस्वीरें रखने से किसी का भी आशीर्वाद नहीं मिलता।

दक्षिण दिशा में हो पितरों की तस्वीर

वास्तु शास्त्र के अनुसार, पितरों की तस्वीर घर की उत्तर दिशा में लगानी चाहिए। उत्तर दिशा में तस्वीर लगाने से पितरों का मुख दक्षिण दिशा में रहता है और पितरों की दिशा भी दक्षिण मानी जाती है। इसके अलावा आप ईशान कोण में भी पितरों की तस्वीर लगा सकते हैं।