Hindi News

indianarrative

Vastu Tips: घर में शिव शंकर की तस्वीर लगाते समय न करें ये गलतियां, नहीं तो हो जायेंगे कंगाल

Lord Shiva Photo

हिन्दू धर्म में देवों के देव महादेव को इस सृष्टि के पालनहार और संहारक के रूप में जाना जाता है। कई धर्म शास्त्रों और पुराणों में भी भगवान शिव की पूजा को बहुत फलदायी माना गया है। मान्यता है भगवान शिव अपने भक्तों की श्रद्धा और पूजा से शीघ्र प्रसन्न होकर उन्हें मनचाहा वरदान देते हैं। इसके अलावा मान्यता यह भी है कि घर में भगवान शिव की मूर्ति या तस्वीर लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। मगर, वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में भगवान शिव की मूर्ति या तस्वीर लगाते समय कुछ बातों का ध्यान रखना भी आवश्यक है…

भगवान शिव की तस्वीर

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में रौद्र रूप वाली या तांडव करते हुए भगवान शिव की तस्वीर या मूर्ति लगाना अशुभ माना जाता है। माना जाता है कि भगवान शिव के संहारक रूप वाली तस्वीर घर में लगाने से परिवार के सदस्यों के मन में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

ऐसी तस्वीर लगाना  होता है शुभ

वास्तु शास्त्र के मुताबिक आप घर में भगवान शिव की ऐसी मूर्ति या तस्वीर लगा सकते हैं जिसमें वह कैलाश पर्वत पर विराजमान दिखाई दे रहे हों, नंदी पर विराजित हों या जिसमें उनके चेहरे पर मुस्कान हो।

भोलेनाथ की तस्वीर इस दिशा में लगाए

घर में भगवान शिव की तस्वीर या मूर्ति तस्वीर को ऐसी जगह लगाना चाहिए जहां से सभी उनके दर्शन कर सकें। वास्तु अनुसार घर की उत्तर दिशा में भोलेनाथ की तस्वीर लगाना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इससे परिवार के सदस्यों में आपसी प्रेम बढ़ता है और सुख-समृद्धि बनी रहती है।