Hindi News

indianarrative

मौत आने से पहले परछाई दिखनी हो जाती है बंद, जानें मृत्यु से पहले इंसान को मिलने वाले 7 संकेत

photo courtesy google

इस संसार का एक सच हैं, जिसके बारे में इंसान बात करने से भी घबराता हैं। वो हैं 'मौत', आज हम आपको मौत से जुड़े कुछ रहस्य बताएंiगे। हम उन संकेतों और अनुभवों के बारे में बताएंगे, जो मौत आने से पहले मिलते हैं। ये संकेत बताते हैं कि कुछ ही समय में व्‍यक्ति की मृत्‍यु हो सकती है। मृत्‍यु के इन संकेतों का उल्‍लेख शिव पुराण में किया गया है।

परछाई दिखनी हो जाती हैं बंद– शिव पुराण के अनुसार जब व्‍यक्ति की मृत्‍यु करीब होती है तो उसकी परछाई दिखनी बंद हो जाती है। उसे पानी, तेज, घी, शीशे किसी में भी अपनी परछाई नहीं दिखाई देती है।

शरीर में बदलाव– जब व्‍यक्ति का मुंह, जीभ, नाक, कान काम करना बंद करने लगें या अच्‍छे से काम न कर पाएं तो ये भी जल्‍द मृत्‍यु आने के संकेत हैं।

शरीर के रंग में बदलाव– इसके अलावा पूरे शरीर का सफेद या पीला पड़ जाना भी मौत का इशारा है।

सूर्य का रंग दिखने लगता काला– जब व्‍यक्ति को सूर्य-चंद्रमा काले नजर आने लगें या उनके चारों ओर चमकीला, लाल, काला घेरा दिखने लगे तो हो सकता है कि कुछ समय बाद उसकी मृत्‍यु हो जाए।

आग जलने पर भी दिखता अंधेरा– यदि व्‍यक्ति को बाकी सब दिखाई दे लेकिन उसे आग से निकलने वाली रोशनी न दिखे तो भी उसकी मृत्‍यु का समय नजदीक हो सकता है।

सिर पर इन पंछियों का बैठना– व्‍यक्ति के सिर पर गिद्ध, कौआ या कबूतर का बैठना उसकी उम्र कम करने का संकेत होता है. वहीं व्‍यक्ति अचानक नीली मक्खियों से घिर जाए तो यह भी मृत्‍यु का संकेत होता है।

तारे दिखने को हो जाते हैं बंद– जब व्यक्ति की मृत्‍यु करीब होती है तो उसे ध्रुव तारा या सूर्य मंडल का कोई भी तारा दिखना बंद हो जाता है। उसे रात में इंद्रधनुष और दिन के उजाले में उल्कापात दिखाई देने लगते हैं।