Hindi News

indianarrative

Beautiful Places In Nepal: इन खूबसूरत वादियों से भरा है Nepal, कम पैसे में यहां मनाएं छुट्टियां

इन खूबसूरत वादियों से भरा है Nepal

घूमना फिरना किसे नहीं पसंद है, जब भी हम कहीं घूमने का प्लान बनाते हैं तो पहले जगह को लेकर काफी कंन्फ्यूज रहते हैं। और जब जगह पसंद कर लेते हैं तो फिर कई बार बजट से बाहर हो जाता है। ऐसे में आप नेपाल जाने का प्लान बना सकते हैं यहां पर आपको ज्यादा पैसे खर्च नहीं करने पड़ेंगे और प्रकृतिक वादियों का भी भरपूर आनंद उठाने का मैका मिलेगी। नेपाल को 'दुनिया की छत' के रूप में भी जाना जाता है।

नेपाल में चारो तरफ हरियाली ही हरियाली है, जिधर नजर उठाएंगे उधर खूबसूरत नजारें देखने को मिलेंगे, यही वजह है कि यहां हर साल लाकों पर्यटक आते हैं। हिमालय की ट्रेकिंग भी यहीं से शुरू होती है, इसके साथ संस्कृति, इतिहास में रूचि रखने वाले भी यहां आते हैं। यहां आप इन शानदार जगहों पर घूमने जा सकते हैं।

काठमांडू

काठमांडू नेपाल की बेहद ही आकर्षक राजधानी है। काठमांडू एक ऐसा शहर है, जहां 15 लाख से ज्यादा लोग रहते हैं। ये शहर 1400 मीटर की ऊंचाई पर मौजूद है, जिसकी वजह से पूरे साल यहां ठंडक रहती है और लोगों को भी यहां ट्रैवल करने में बेहद मजा आता है। काठमांडू, अपने मठों, मंदिरों, और आध्यात्मिकता के साथ-साथ शांति वाली जगह के रूप में भी जाना जाता है। प्रकृति की खूबसूरती में ठहरकर यात्रियों को यहां कुछ अलग ही अनुभव करने को मिलता है।

पोखरा

नेपाल के सबसे लोकप्रिय टूरिस्ट प्लेस में एक पोखरा है। यह हिमालय पर्वत की तलहटी में फैला हुआ एक महानगरीय शहर है। इसकी खूबसूरती देखने के लिए हर साल लाखों संख्या में भीड़ जमा होती है। काठमांडू के बाद पोखरा, नेपाल का दूसरा सबसे बड़ा शहर है, जो 900 मीटर से ज्यादा की उंचाई पर मौजूद है। यहां आकर आप कई रोमांचक एक्टिविटी का भी अनुभव ले सकते हैं।

स्वयंभूनाथ मंदिर

काठमांडू के पश्चिम में एक पहाड़ी की चोटी पर करीब तीन किलोमीटर की दूरी पर स्थित स्वयंभूनाथ मंदिर काठमांडू का सबसे महत्वपूर्ण मंदिर माना जाता है। स्वयंभू स्तूप, मंदिर परिसर का प्रमुख आकर्षण है। मंदिर के आसपास आपको कई बंदर नजर आएंगे इसी वजह से इसे मंकी टेंपल के नाम से भी जाना जाता है।

भक्तपुर

नेपाल में घूमने की सबसे खास जगहों में से एक काठमंडू घाटी में मौजूद भक्तपुर भी शामिल है। यहां आपको कई मंदिर और तीर्थस्थल देखने को मिल जाएंगे। इसे भक्तों का शहर भी कहा जाता है। यहां की घुमावदार सड़कों में पैदल चलने का मजा ही अलग है। इस शहर का मुख्य आकर्षण दरबार स्क्वायर और 55-विंडो पैलेस हैं।

लुम्बिनी

हिमालय के पर्वतों से घिरा लुम्बिनी गौतम बुद्ध का जन्म स्थान है। इसके साथ ही लुम्बिनी एक यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल है। इसके स्तूप और मठ इसे बेहद खास बनाने में मदद करते हैं। साथ ही इस जगह को सम्राट अशोक के स्मारक स्तब्ध के रूप में भी जाना जाता है। अगर आप नेपाल आने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो लुम्बिनी में शास्त्रों का अध्ययन करने, धर्म के बारे में जानने और दिमाग को शांत करने के लिए जरूर जाएं। लुम्बिनी में माया देवी का भी मंदिर है, जिसमें माया देवी की मूर्ति की पूजा की जाती है।

चितवन नेशनल पार्क

वन्यजीवों के प्रेमी जब भी नेपाल आते हैं तो वो यहां के मशहूर चितवन राष्ट्रीय उद्यान में आना नहीं भूलते। यह नेशनल पार्क एशिया का सबसे अच्छे वन्यजीव में आता है, जहां लोग काफी संख्या में आते हैं। इस नेशनल पार्क में आप बंगाल बाघ, एक सींग वाले गैंडों और ऐसी कई लुप्तप्राय प्रजातियों को देख सकते हैं। कई विदेशी जानवरों के साथ-साथ यहां आपको कई हाथी, तेंदुए, गैंडे, भालू और भारतीय बाइसन भी देखने को मिल जाएंगे। आप यहां जंगल सफारी के साथ-साथ हाथी और डोंगा की सवारी भी कर सकते हैं।