Hindi News

indianarrative

August में ग्रह बदलेंगे अपनी चाल, इन राशियों पर मां लक्ष्मी होंगी मेहरबान, छप्पड़फाड़ बरसेगा पैसा

photo courtesy Google

kई बड़े ग्रह एक राशि से अपनी जगह बदलकर दूसरी राशि में जा रहे है। ये गोचर अगस्त में शुरु हो जाएगा। जिसके चलते कुछ राशियों की किस्मत चमकने वाली है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से 5राशियों को जमकर लाभ मिलने वाला है। दरअसल, इन राशियों पर मां लक्ष्मी भी कृपा बरसाने वाली है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जिनपर मां लक्ष्मी अपनी कृपा दृष्टि बरसाती हैं, उन्हें किसी चीज की कोई कमी नहीं रहती। चलिए आफको बताते है कि अगस्त में बदलने वाले ग्रह-नक्षत्र किन राशियों के लिए लाभकारी साबित होंगे।

मेष- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मेष राशि वालों पर मां लक्ष्मी की कृपा होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होने के साथ ही लेन-देन से जुड़े मामलों में लाभ होगा। खर्चों में कमी आएगी। इस महीने धन संचय के भी योग बनेंगे।

यह भी पढ़ें- Horoscope Today: मकर राशि पर शनि का बरसेगा प्रकोप! गाड़ी चलाते वक्त बरतें सावधानी, मेष से मीन तक जानें, आज का राशिफल

सिंह- सिंह राशि वालों के लिए अगस्त का महीना आर्थिक मोर्चे पर खुशियां लेकर आएगा। इस दौरान नया मकान या भूमि खरीदने के योग बनेंगे। यह समय लेन-देन के लिए भी शुभ रहेगा। हालांकि पैसों से जुड़े मामलों  पर अच्छे से सोच विचार करें। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी।

कन्या- आपके लिए अगस्त का महीना आर्थिक मोर्चे पर लाभकारी साबित होगा। नया मकान या वाहन खरीदने के योग बनेंगे। धन लाभ के भी योग बन रहे हैं। इस दौरान खर्चों पर नियंत्रण रखें।

तुला- तुला राशि वालों की आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। यह समय निवेश के लिए शुभ है। लेन-देन से जुड़े मामलों में इस महीने आपको लाभ होगा।

वृश्चिक- इस राशि के जातकों के लिए यह समय शुभ रहने वाला है। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। इस महीने धन लाभ के भी योग बनेंगे। खर्चों में कमी आएगी।