Hindi News

indianarrative

Priyanka Chopra हैं इतने करोड़ रुपयों की अकेली मालकिन, बंगले और कार कलेक्शन देख चकाचौंध हो जाएंगी नजरें

photo courtesy Google

बॉलीवुड से हॉलीवुड में कदम रखने वाली प्रियंका चोपड़ा आज अपना 39वां जन्मदिन मना रही हैं। आज वो किसी भी पहचान की मोहताज नहीं हैं। अपने हुस्न और अपनी अदाकारी से लोगों का दिल जीतने वाली प्रियंका का जन्म 18 जुलाई 1982 को जमशेदपुर, बिहार (वर्तमान में झारखंड) में हुआ था। लेकिन उनका पालन पोषण बरेली में हुआ। उन्होंने वही से अपनी पढ़ाई की। साल 2000 में उन्होंने मिस वर्ल्ड का खिताब जीता और फिर बॉलीवुड में कदम रखा। अपनी मेहनत और लगन के कारण वो बॉलीवुड की सबसे महंगी एक्ट्रेसेस में से शुमार हो गई।

प्रियंका चोपड़ा ने वैसे तो तमिल फिल्म 'थमीजन' अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी, लेकिन साल 2003 में उन्हें सनी देओल की फिल्म 'द हीरो' में सेकेंड लीड एक्ट्रेस के रूप में काम करने के मौका मिला। इस फिल्म के बाद प्रियंका चोपड़ा ने साल 2003 में ही अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'अंदाज' मे काम किया, लेकिन इस फिल्म की भी लीड एक्ट्रेस लारा दत्ता थीं। इसके बाद प्रियंका को कई बतौर लीड एक्ट्रेस फिल्में ऑफर हुई। प्रियंका ने अपने फिल्मी करियर में कई अवार्ड्स अपने नाम कर चुकी है।

 

इनमें नेशनल अवार्ड्स और पांच कैटेगरी में फिल्मफेयर अवार्ड्स शामिल है। वहीं प्रॉपर्टी की बात करें, तो वो आज करोड़ों की मालकिन हैं और एक रॉयल लाइफस्टाइल जीती है। caknowledge.com की रिपोर्ट के मुताबिक साल 2021 में प्रियंका चोपड़ा का नेट वर्थ 30 मिलियन डॉलर यानी 225 करोड़ रुपए है। प्रियंका हर महीने डेढ़ करोड़ से ज़्यादा कमाती है और सालभर में उनकी कमाई 18 करोड़ से ज़्यादा हो जाती है। यही नहीं मुंबई के जुहू में प्रियंका के पास एक आलीशान घर भी है।

रिपोर्ट के मुताबिक उस घर की कीमत 100 करोड़ रुपए के आस पास है। इसके साथ ही अमेरिका में भी उनके पास एक लैविश घर मौजूद है। प्रियंका चोपड़ा महंगी गाड़ियों की भी खूब शौकीन है। वो बॉलीवुड की पहली महिला एक्ट्रेस हैं, जिनके पास रॉल्स-रॉयस लग्जरी कार है जिसकी कीमत 2.5 करोड़ रूपये है। उनके पास Mercedes Benz S class भी है और इसकी कीमत 1 करोड़ से ज़्यादा है. इसके साथ ही प्रियंका के पास Porsche, Mercedes Benz E class and BMW जैसी रॉयल गाड़ियां भी हैं।