Hindi News

indianarrative

Ram Navami 2021: 9 सालों बाद रामनवमी पर बन रहा पांच ग्रहों का शुभ संयोग, इस तरह पूजन करने से घर में आएगी खुशखबरी

photo courtesy patkira

चैत्र नवरात्र के नौवें दिन रामनवमी भी मनाई जाती है। इस बार नवरात्रि विसर्जन का शुभ मुहूर्त सुबह 10.30 से 12.30बजे तक और 3से 6बजे शाम तक रहेगा। दिन में 12बजे भगवान राम का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। रामनवमी के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को शुभकामनाएं दी। पीएम मोदी ने ट्वीट में लिखा- 'रामनवमी की मंगलकामनाएं… देशवासियों पर भगवान श्रीराम की असीम अनुकंपा सदा बनी रहे। जय श्रीराम! आज रामनवमी है और मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का हम सभी को यही संदेश है कि मर्यादाओं का पालन करें। कोरोना के इस संकट काल में, कोरोना से बचने के जो भी उपाय हैं, कृपया करके उनका पालन कीजिए। 'दवाई भी, कड़ाई भी' के मंत्र को याद रखिए।'

पौराणिक कथाओं के मुताबिक भगवान विष्णु ने पृथ्वी पर हो रहे अत्याचारों को समाप्त करने के लिए पृथ्वी लोक पर श्रीराम के रुप में अवतार लिया था। त्रेतायुग में वो अयोध्या के महाराजा दशरथ के घर में माता कौशल्या की कोख से जन्मे। राम चरित मानस में भगवान श्री राम के चरित्र का तुलसीदास ने बखान किया है। हिंदू शास्त्र के अनुसार भगवान श्रीराम का जन्म 12बजे दिन में हुआ था। ऐसी मान्यता है, कि रामनवमी के दिन भगवान राम की पूजा अर्चना करने से जीवन की  विघ्न-बाधाएं दूर हो जाती है और घर में शांति बनी रहती है।

आपको बता दें कि आज 9सालों के बाद रामनवमी पर पांच ग्रहों का शुभ संयोग बन रहा है। इससे पहले ऐसी ग्रह स्थिति 2013में बनी थी। ज्योतिषाचार्य के मुताबिक, रामनवमी पर अश्लेषा नक्षत्र रात 3:15बजे तक और राम जन्म के समय शूल योग रहेगा। भगवान राम का जन्म राम नवमी तिथि को दोपहर 12:00बजे के बाद कर्क राशि में हुआ था। इस बार ये संजोग सुबह 11:05से दोपहर 1:00बजे के बीच रहेगा। साथ ही लगन में स्वग्रही चंद्रमा सप्तम भाव में स्वग्रही शनि और दशम भाव में सूर्य बुध और शुक्र के साथ रहेंगे। रामनवमी पर ये शुभ संयोग मानव जीवन को सुखमय बनाएगा। रामनवमी पर जन्म लेने वाले बच्चों की कर्क राशि होगी।