Hindi News

indianarrative

6 हजार फीट की ऊंचाई पर झूला झूल रही थीं महिलाएं, अचानक हो गई दिल दहला देने वाली घटना, देखें वीडियो

COURTESY- GOOGLE

बच्चे हो या बड़े…. हर किसी को झूला झूलना बेहद पसंद है। खासकर जब पहाड़ी इलाका हो। पहाड़ों पर झूला झूलने का अलग ही रोमांच होता है। लेकिन कब ये रोमांच किसी के लिए काल बन जाए कुछ कहा नहीं जा सकता… सोशल मीडिया पर एक खौफनाक वीडियो तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें दो महिलाएं  63000 फीट की ऊंचाई पर पहाड़ों के किनारे झूला झूलती नजर आ रही है और खूबसूरत वादियों का लुत्फ उठा रही है। लेकिन कुछ ही मिनटों में कुछ ऐसा होता है, जिससे वहां मौजूद लोग सहम जाते है।  दरअसल, झूलते-झूलते इन महिलाओं का झूला टूट जाता है और वो गिर जाती है।

मामला रुस के डागेस्टान के सुलाक कैनयोन का बताया जा रहा है।  ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ट्विटर पर इसे 'रैंडम अंकल' नामक यूजर ने शेयर किया है। वीडियो में आप देख सकते है कि सुलाक कैन्यन की ऊंची पहाड़ी पर बने झूले के आसपास काफी लोग इकठ्ठा हैं। इस दौरान दो महिलाएं बड़े आराम से झूला झूल रही है और एक शख्स उन्हें पीछे से धक्का देकर झुला रहा है। तभी अचानक एक हादसा होता है। महिलाओं की झूले की एक जंजीर टूट गई और झूला बुरी तरह लड़खड़ा गया। दोनों महिलाएं चट्टान के किनारे की ओर गिर जाती है।

यही पर वीडियो खत्म हो जाती है। बताया गया है कि जैसे ही दोनों महिलाएं गिरीं, उन्हें लोगों ने तुरंत पकड़ लिया और खाई में गिरने से बचा लिया। मौत को पास देख महिलाएं बुरी तरह डरी हुई हैं। हालांकि दोनों महिलाएं बिल्कुल सुरक्षित है। उन्हें हल्की चोटें आई हैं। इस मामले को लेकर स्थानीय पर्यटन मंत्रालय ने बताया कि झूला सुरक्षा संसाधनों से लैस नहीं था, इसलिए ये हादसा हुआ। वही इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और जांच में जुट गई है। झूला प्रबंधक पर कार्रवाई की जा रही है।