Hindi News

indianarrative

Sarkari Naukri: 10वीं पास वाले हो जाइये तैयार, 8000 पदों पर होनी वाली हैं कांस्टेबल की भर्ती, जानें कहां और कैसे?

photo courtesy google

पुलिस विभाग में भर्ती होने का सपना देख रहे युवाओं के पास सुनहरा मौका है। दरअसल राजस्थान पुलिस द्वारा जल्द ही भर्ती प्रक्रिया के संबंध में डिटेल्ड नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। आवेदन करने की इच्छुक उम्मीदवार राजस्थान पुलिस विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट https://www.police.rajasthan.gov.in/ पर विजिट कर अप्लाई कर सकते हैं। आपको बता दें कि राजस्थान सरकार में वित्त विभाग की ओर से पुलिस हेडक्वार्टर को कांस्टेबल भर्ती के लिए अनुमति मिल गई हैं। ऐसे में अब जल्द पुलिस हेडक्वार्टर भर्ती प्रक्रिया की तैयारी शुरु होने वाला हैं।

 

कब शुरु होगी भर्ती

सूत्रों के मुताबिक, राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती इसी साल अक्टूबर तक शुरू हो जाएगी।

 

पदों की संख्या

पुलिस हेडक्वार्टर में कॉस्पटेबल के पद पर 8000 से ज्यादा भर्ती

 

ऐसे होगी भर्ती

यह भर्ती दो बार में की जाएगी।

वित्त वर्ष 2021-22 के दौरान कांस्टेबल के 4 हजार 438 पदों पर भर्ती की जाएगी।

वित्त वर्ष 2022-23 के दौरान बांकी बचे लगभग 4 हजार पदों पर भर्ती की जाएगी।

 

आपको बता दें कि मौजूदा समय में राजस्थान पुलिस विभाग में कांस्टेबल के 5 हजार 438 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया चल रही है, जबकि चालानी गार्ड के 438 अन्य पदों पर भर्ती के लिए आवेदन किया जा सकता है। इन पदों पर भर्ती के लिए पहले ही अनुमति दी जा चुकी है। कांस्टेबल भर्ती के लिए राजस्थान पुलिस विभाग की वेबसाइट पर टाइम-टू-टाइम चेक करते रहे।