बैंकिंग सेक्टर में नौकरी की तलाश करने वालों के लिए ये बड़ी खबर है। आरबीआई यानी भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा ऑफिसर ग्रेड के पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। आरबीआई ने अधिकारियों के रिक्त 294पदों को भरने के लिए ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट धारकों से ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। यह पद ग्रेड बी स्तर हैं। नियम के अनुसार पात्रता रखने वाले योग्य उम्मीदवार अपना आवेदन रिजर्व बैंक की अधिकारिक वेबसाइट opportunities.rbi.org.in पर जाकर कर सकते हैं।
पदों का विवरण
ग्रेड-बी अधिकारी- सामान्य : 238
ग्रेड-बी अधिकारी- आर्थिक और नीति अनुसंधान विभाग: 31
ग्रेड-बी अधिकारी- सांख्यिकी और सूचना प्रबंध विभाग: 25
सहायक प्रबंधक – राजभाषा : 06
सहायक प्रबंधक – शिष्टाचार और सुरक्षा: 03
शैक्षिक योग्यता
आरबीआई में ग्रेड-बी अधिकारी (जनरल) पद पर आवेदन करने वाले सामान्य श्रेणी के उम्मीदवार को न्यूनतम 60फीसदी के अंकों के साथ किसी विषय में स्नातक होना जरूरी है या उसके समकक्ष टेक्नीकल डिग्री होनी चाहिए। शैक्षणिक योग्यता से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट पर जाना होगा।
जरूरी तारीख
पंजीकरण की अंतिम तिथि – 18अप्रैल, 2022शाम छह बजे तक
सामान्य अधिकारी परीक्षा तिथि (पेपर- 1)- 28मई, 2022
सामान्य अधिकारी परीक्षा तिथि (पेपर-2)- 25जून, 2022
अधिकारी डीईपीआर और डीएसआईएम (पेपर- 1)- 02जुलाई, 2022
अधिकारी डीईपीआर और डीएसआईएम (पेपर- 2)- 06अगस्त, 2022
ऐसे करें आवेदन
आरबीआई की वेबसाइट opportunities.rbi.org.in पर जाना होगा।
यहां होम पेज पर [email protected] के सेक्शन में 'ऑफिसर्स इन ग्रेड 'बी' (जनरल/ डीईपीआर/ डीएसआईएम) के पदों पर भर्ती को लेकर क्लिक करना होगा।
अब पंजीकरण करने के लिए दी गई रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद मांगी जानकारियों को दर्ज कर दें।