Hindi News

indianarrative

Saturday Astrology Good Luck Tips: देखें शनिदेव किस राशि पर हैं मेहरबान, किन राशि वालों को कर रहे हैं मालामाल

आज का राशिफल

श्रावण कृष्ण पक्ष चतुर्दशी संवत 2078 तदनुसार 7 अगस्त 2021 को सूर्य और चन्द्रमा कर्क राशि में संचरण कर रहे हैं। आज शनि देव की पूजा का विशेष संयोग बना है।

मेष- आज अचानक धन लाभ हो सकता है। 'दूसरों से अधिक अपनों पर भरोसा करना सार्थक रहेगा। बेवजह की शंकाएं मन खट्टा कर सकती हैं। करीबी लोगों का भरोसा खोने से भविष्य में सहयोग की संभावनाएं कमजोर होंगी। विरोधियों की साजिश को समझें और खुद को भ्रमित होने से बचाएं। जल्दबाजी में बड़ा फैसला लेना ठीक नहीं। नौकरी के लिए बड़ी कंपनी से ऑफर आ सकता है। कारोबारी अधिक मुनाफे के लिए आंख मूंदकर उधार न बांटे। युवा वर्ग यातायात नियमों का पालन करें, आर्थिक दंड भुगतना पड़ सकता है। दुर्घटना का शिकार बन सकते हैं। घर में खरीदारी की प्लानिंग कर रहे हैं तो गैर जरूरी सामान की लिस्टिंग से बचें।'

वृष- भौतिक सुख-साधनों में वृद्धि होगी। 'भले ही खुद के लिए समय निकालना मुश्किल हो रहा है, लेकिन परिजनों की अनदेखी न करें। 'दिल में असमंजस की स्थिति है तो तुरंत शेयर कर समाधान पाएं। गंभीरता और प्यार का मेल बनाए रखकर बातचीत से लोगों का दिल जीतने में सफल रहेंगे। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों के प्रमोशन की संभावना है। कॉस्मेटिक का कारोबार करने वालों को व्यापार बढ़ाने का सही समय है। अच्छा मुनाफा होगा। स्वास्थ्य में स्थितियां अनुकूल हैं, बासी भोजन या जंक फूड के इस्तेमाल से बचें। घर में छोटे बच्चे हैं तो उन्हें उपहार दे सकते हैं।'

मिथुन– लव मेट/ लाइफ मेट से संबंध अच्छे बनेंगे। 'जल्दबाजी दिखाना ठीक नहीं होगा। दिन की शुरुआत ईष्ट देव के स्मरण से करें। सकारात्मक बने रहें। किसी की उकसावे की भावना में न आएं। नौकरीपेशा लोगों को पूरी मेहनत और ईमानदारी से काम करने की जरूरत है। इससे ना सिर्फ आय की वृद्धि होगी, बल्कि प्रमोशन की संभावनाएं हैं। व्यापारियों को कानूनी दांवपेच से बचना होगा। युवाओं को संतान के स्वास्थ्य पर ध्यान देना होगा। फिटनेस की समस्या हो सकती है। कसरत-योग को नियमित दिनचर्या में जोड़ने से लाभ होगा। मां या संतान को फिसलन वाली जगह पर चलते समय सावधानी रखनी चाहिए। चोट लग सकती है।'

कर्क- अगर आप संतान सुख पाना चाहते हैं तो आपको इस दिशा में सीरियस कोशिश करें। 'खुद को उन्मुक्त और विचारों से भरा रखें। घर, नौकरी या कारोबार हर जगह आपकी बात को महत्व मिलेगा। गंभीरता दिखाएं और व्यर्थ की बातचीत से दूरी रखें। ऑफिस में सहकर्मियों से तनाव हो सकता है, ध्यान रखना होगा कि बेवजह के विवाद में न पड़ें। मेडिकल या केमिस्ट का काम करने वालों के लिए समय अच्छा चल रहा है। धातु से जुड़ा काम भी लाभ देगा। फूड बिजनेस में हाथ डालने से पहले अनुभव जरूर लें। स्वास्थ्य में हड्डी या गठिया रोग तकलीफ बढ़ा सकते हैं।'

सिंह- हरे रंग की चीजें दान करने से लाभ होगा। 'कार्यस्थल पर सिर्फ अपने काम पर फोकस करें। कामकाज का बोझ भी रोज से अधिक हो तो घबराएं नहीं। नौकरी में बड़ा प्रोजेक्ट मिला है तो पुख्ता कार्ययोजना बनाकर उसे पूरा करें। नौकरी बदलने के लिए भी समय बेहद सही है, प्रयासों में थोड़ा और बढ़ोतरी जरूरी है। मौका मिला है तो सोच विचार में पड़कर न गंवाएं। कारोबार में मंदी परेशान कर सकती है। स्वास्थ्य में त्वचा और आंख की समस्या रहेगी। घर में शांति और सौहार्द का माहौल रखना होगा, सभी सहयोग मिलेगा।'

कन्या- पीले कपड़े या पीला धागा गले में पहनें। 'कमाई और खर्च का तालमेल न बिगड़ने दें। कामकाज में बढ़ोतरी के लिए खुद को अपडेट करते रहें। बॉस या ऑफिशियल ड्यूटी में इसकी जरूरत कभी भी पड़ सकती है। ऑफिशियल वर्कलोड बढ़ने से मूड ऑफ रह सकता है। टीम वर्क से काम करना अच्छा परिणाम देगा। स्टेशनरी के कारोबार में बिक्री से अच्छा मुनाफा होगा। युवाओं के लिए रूटीन कामकाज में लापरवाही ठीक नहीं होगा। वाहन बिगड़ने से यात्रा में परेशानी हो सकती है। हाई बीपी के मरीजों को अलर्ट रहना होगा, महामारी में भी लापरवाही ठीक नहीं। पिता की बातों का सम्मान करें। घर के मुद्दों पर सोच विचार कर बात रखें।'

तुला- समय बहुत कीमती है। बचा कर चलें। पैसे का नुकसान होगा। "दिमाग में आ रहे नए-नए आइडिया पर दृढ़ता से किया गया काम आपको सफलता दिलाएगा। व्यक्तित्व उभारने के लिए वरिष्ठजनों की बात या स्टाइल से प्रेरणा लेना भी सार्थक होगा। सामाजिक कार्यों में भागीदारी बढ़ाने की जरूरत है। राजनीति या सामाजिक जीवन में हैं तो मान-सम्मान और स्वीकार्यता बढ़ेगी। व्यावसायिक कामकाज में दक्षता से ही सफलता मिलेगी। जीवनसाथी को पार्टनर बनाने से कारोबार तेजी से बढ़ेगा।'

वृश्चिक- कठिन समय में लोगों की मदद मिलेगी। दुर्गा शप्तसती का पाठ करें। 'अनयास के विवाद आपके सम्मान के लिए नुकसानदेह हो सकते हैं। सतर्क रहें, दूसरों की गलतियों के लिए आपको जिम्मेदारी लेनी होगी। किसी भी विवादित मुद्दे पर बिना मांगे सलाह दें। मेडिकल क्षेत्र से जुड़े लोगों को सतर्क रहना होगा। फुटकर विक्रेता हैं तो डॉक्टर की पर्ची किसी अनजान को दवा न बेचें। कारोबारियों को सरकारी नियम कानूनों का पालन करना चाहिए। यात्रा कर रहे हैं तो सहयात्री पर आंख मूंदकर भरोसा ना करें। स्वास्थ्य में साइटिका मरीज परेशान रह सकते हैं। शाम तक स्थिति अनुकूल होंगी। परिवार संग समय बिताने का मौका मिलेगा।'

धनु- हरे रंग का इस्तेमाल न करें। 'सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रखें। बिगड़े काम बनाने के लिए पूरी तरह ताकत झोकनी होगी। पेंडिंग काम समय पर पूरे करें और नौकरी के लिए सतर्कता बनाए रखें। सरकारी नौकरी को लेकर कोई मामला कोर्ट-कचहरी में है तो नए रास्ते खुलेंगे। धार्मिक पुस्तकों का कारोबार कर रहे हैं तो अच्छा लाभ योग है। इलेक्ट्रॉनिक्स में भी बेहतर मुनाफा होगा, ब्रांड या क्वालिटी के प्रति फोकस बढ़ाना होगा। स्वास्थ्य में अधिक चिंता या थकान नुकसानदेह होगी।'

मकर- स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। 'नकारात्मकता से दूर रखें। कारोबार हो या नौकरी साख बनाए रखने के लिए स्वभाव में गंभीरता रखें। मन अशांत है तो आराम के लिए धार्मिक किताबों को पढ़ सकते हैं। ऑफिस में काम का बोझ बढ़ेगा। काम जल्द खत्म कर संभव हो तो घर आकर परिवार संग वक्त बिताएं। धातु का व्यापार करने वाले कारोबारियों को अच्छा लाभ होगा। घर में सुरक्षा उपकरणों को लेकर सतर्कता रखनी होगी। युवाओं को करियर को लेकर हो सकती है। लेकिन अराजक बनने से बचें।'

कुंभ- लाइफमेट से लाभ मिलेगा। ससुराल से पैसा मिल सकता है। 'क्रोध से बचें, शांत रहने से स्थितियां सुधर जाएंगी। कोई जरूरतमंद दिखे तो मदद भी जरूर करें। सभी से व्यवहार समान हो, मन शांत रखने के लिए गुरु का ध्यान करें। संभव हो तो गाय की सेवा करें। इससे मानसिक शांति मिलेगी। ऑफिस में बॉस से तालमेल बनाना होगा। कारोबार में ट्रांसपोर्ट से जुड़ा काम करने वालों को ग्राहकों का ख्याल रखना होगा, तालमेल बिठाकर काम करना होगा। फिलहाल ग्रह की स्थितियां बेहतर लाभ का इशारा कर रही हैं।'

मीन- आप जो भी बोलें सोच-समझ कर बोलें। आपके कहे गये शब्दों का प्रभाव होगा। अपनी बेटर हाफ को हाथ में चांदी का छ्ल्ला पहनाएं। 'भावनाओं में बहकर निर्णय लेना भविष्य के लिए नुकसानदेह हो सकता है। स्वार्थी बनकर अपने ड्रीम प्रोजेक्ट पर फोकस करें। मन भटक रहा है तो घनिष्ठ और वरिष्ठ की सलाह काम आएगी। मन से कोई बड़ा फैसला न करें। फाइनेंस से जुड़ा काम कर रहे लोगों को मनमुताबिक डील मिलेगी। दूध कारोबारी फायदे में रहेंगे। तेल या सामान्य उपयोग के सामान की बिक्री करने वाले लाभ कमा सकेंगे। सेहत में बीमार लोगों की तकलीफ बढ़ सकती है। खून की जांच करा लें, दिनचर्या में ध्यान और योग अभ्यास शामिल करें, जल्द लाभ मिलेगा। परिवार में शुभचिंतक या नजदीकी मेहमानों के आने की संभावना है।'