Hindi News

indianarrative

Saturday Remedies: अगर शनिवार को खरीदा नमक तो बढ़ेगा कर्ज, भूलकर भी न करें ये 5 काम, वरना शनि देव हो जाएंगे नाराज

COURTESY- GOOGLE

शनिवार के अधिपति देव शनि महाराज को माना जाता है। जो व्यक्ति जैसे कर्म करता है, शनिदेव उसे कर्मों के हिसाब से फल देते हैं। इसीलिए शनि देव को न्याय का देवता भी कहा जाता है। शनि देव को प्रसन्न रखने के लिए शनिवार का व्रत रखें। अगर आप किसी कारणवश व्रत नहीं रख पा रहे है, तो विधि पूर्वक उनकी पूजा करें। पूजा करने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं और अपना आशीर्वाद देते हैं। लेकिन कुछ ऐसे कार्य भी हैं जिन्हें शनिवार के दिन भूलकर भी नहीं करने चाहिए। इन कार्यों से शनि देव रुष्ट हो जाते है। आखिर ये कार्य है कौन से, आपको बताते है।

लोहे का सामान न खरीदें-  शनिवार को लोहे का सामान नहीं खरीदना चाहिए। शनिवार के दिन लोहे की कोई भी वस्तु खरीदने से शनिदेव गुस्सा हो जाते हैं। इस दिन लोहे से बनी हुई चीजों का दान करना चाहिए।शनिवार के अलावा आप किसी भी दिन लोहे का सामान खरीद सकते हैं।

नमक से रहे दूर- शनिवार के दिन नमक भी नहीं खरीदना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि शनिवार को नमक खरीदने से कर्ज का बोझ बढ़ता है। अगर आप कर्ज से बचना चाहते हैं और अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करना चाहते हैं तो इस दिन नमक को बिल्कुल न खरीदें।

काले तिल भी बिगाड़ सकते है काम- धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शनिवार के दिन काले तिल का दान करना चाहिए। काले तिल का दान करना शुभ रहता है। लेकिन इस दिन काला तिल खरीदना नहीं चाहिए।

काले जूते लगा देंगे तरक्की पर रोक- शनिवार के दिन काले रंग के जूते नहीं खरीदने चाहिए। मान्यता है कि शनिवार को खरीदे गए काले जूते पहनने वाले को कार्य में असफलता मिलती है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार अगर आप असफलता से बचना चाहते हैं और कामयाबी हासिल करना चाहते हैं तो इस दिन भूलकर भी काले रंग के जूते न खरीदें।

झाड़ू करेगी वास्तु दोष का सफाया- अगर आपकी झाड़ू खराब हो गई है तो नई झाड़ू शनिवार के दिन ही घर में लाएं। शनिवार के दिन झाड़ू खरीदना शुभ माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनिवार के दिन सरसों के तेल का दान करना भी शुभ माना जाता है। इसके अलावा शनिवार के दिन काले रंग के कपड़े पहनने से शनि महाराज प्रसन्न होते हैं।