Hindi News

indianarrative

Shani-Astrology News न्याय के देवता शनि कर्मों के हिसाब से देते हैं फल, खुश रखने का है ये साधारण सा उपाय

इस साल शनि देव की मेहरबानी रहेगी इन राशियों पर

यूं तो शनि को कर्मफल दाता हैं। वो न्याय के देवता हैं। जैसे जिसके कर्म होते हैं वैसा उसको फल मिलता है। कुछ लोगों पर शनि की ढैया चल रही है और कुछ पर शनि का साढ़े साती भी है। इसका मतलब यह नहीं है कि शनि सभी नुकसान करते हैं, हम लोगों के पाप इतने ज्यादा होते हैं कि पुण्यों के फल मिलते हैं वो फाल के नतीजों में छुप जाते हैं। फिऱ भी ऐसा कहा जा रहा है कि 2021 वृष, वृश्चिक और मीन राशियों को अच्छा परिणाम देने वाले हैं। इसका भी यह मतलब भी नहीं कि इन तीन राशियों के जातकों को गलत काम करने का लाइसेंस मिल गया है। गलत कामों की सजा शनि जरूर देते हैं।

बहरहाल, शनि के अशुभ प्रभावों से जहां व्यक्ति का जीवन बुरी तरह से प्रभावित हो जाता है वहीं शनि के शुभ प्रभावों से व्यक्ति का जीवन राजा के समान हो जाता है। इस साल वृष, वृश्चिक और मीन राशि पर शनिदेव मेहरबान हैं। इन राशियों के जातक इस साल सभी तरह के सुखों का अनुभव करेंगे।

ये उपाय करें तो शनिदेव की कृपा बनी रहेगी

इस साल वैसे तो इन राशियों पर शनि देव मेहरबान है, लेकिन शनिदेव की विशेष कृपा प्राप्त करने के लिए इन राशियों के जातकों को रोजाना दशरथ कृत शनि स्तोत्र का पाठ करना चाहिए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार राजा दशरथ ने इसी उपाय से शनिदेव को प्रसन्न किया था। शनि के साथ हनुमानजी की आराधना भी बहुत लाभकारी होती है। शनिवार को हनुमान जी को सिंदूरी चोला चढ़ाने से कर्ज और दुश्मनों से मुक्ति मिलती है आर्थिक परेशानियां दूर होती हैं।