Hindi News

indianarrative

Shani Dhaiya: शनिदेव फिर बदलेंगे अपनी चाल, ढैय्या से इन दो राशियों के जीवन में लाएंगे भूचाल, जानिए कैसे करें अपना बचाव ?

photo courtsey BHASKAR

शनि का प्रकोप जहां जिंदगी को प्रभावित करता है। तो वहीं उनका फल जीवन के लए सुखदायक होता है। शनि अगले साल यानी 2022 में 29 अप्रैल को राशि परिवर्तन करने वाला है। ये परिवर्तन कुछ राशि वालों के लिए मुश्किलें ला सकता है। तो कुछ राशि वालों के लिए शुभ रहना वाला है। शनि की चाल बदलते ही दो राशियों पर ढैय्या शुरू हो जाएगी। वहीं धनु राशि वालों को शनि की साढ़ेसाती से मुक्ति भी मिलेगी। ये रशि है कर्क और वृश्चिक राशि-

कर्क और वृश्चिक राशि वालों पर 29 अप्रैल 2022 से शनि की ढैय्या शुरू हो जाएगी। इस दौरान इन राशि वालों को उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, अगर शनि जातक की कुंडली में शुभ स्थिति में विराजमान होते हैं तो शनि ढैय्या का शुभ फल मिलता है। लेकिन जन्म कुंडली में शनि की अशुभ स्थिति ढैय्या काल में व्यक्ति के लिए मुश्किलें खड़ी करती है। शनि के राशि परिवर्तन करने से मिथुन और तुला राशि वालों पर शनि ढैय्या का असर खत्म हो जाएगा।

इसके बाद इन राशि वालों के अच्छे दिन शुरू हो जाएंगे। शनि की कुदृष्टि हटने के कारण इन राशि वालों को कार्यों में सफलता और तरक्की हासिल होगी। करियर में नए अवसरों की प्राप्ति के योग बनेंगे। सेहत में भी सुधार होगा। शनि ढैय्या के दौरान व्यक्ति को वाद-विवाद से बचना चाहिए। इसके साथ ही धैर्य से भी काम लेना चाहिए। किसी भी तरह के गलत काम न करें। गरीबों की मदद करना चाहिए। पक्षियों को दाना-पानी रखना चाहिए। शनि के बुरे परिणाम से बचने के लिए काली उड़द की दाल, काले तिल और काले कपड़ों का दान करना चाहिए। इसके अलावा, भगवान शिव की पूजा करें, क्योंकि इससे शनिदेव प्रसन्न होते है।