Hindi News

indianarrative

शुक्र ग्रह ने डाली इस राशि पर बुरी नजर, अब आएगा कोई बड़ा संकट, दुर्घटना-कर्ज जैसी मुसीबतें करेंगी परेशान

Courtesy Google

ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन को बेहद महत्वपूर्ण माना गया है। शुक्र के राशि परिवर्तन से सभी राशि वाले लोगों की जिंदगी में बदलाव होता है। ये बदलाव शुभ और अशुभ दोनों हो सकते है। शुक्र का यह परिवर्तन मकर राशि में होगा। इसके बाद शुक्र 31 मार्च 2022 को कुंभ राशि में विचरण करेंगे। शुक्र की स्थिति का प्रभाव सभी राशि के व्यक्तियों पर अलग-अलग तरह से पड़ेगा। चलिए आपको बताते है मिथुन राशि वालों की कुंडली में शुक्र का परिवर्तन क्या प्रभाव छोड़ता है।

यह भी पढ़ें- Maha Shivratri 2022: महाशिवरात्रि आज, शिव योग का बन रहा अद्भुत संयोग, देखें नियम और पूजा विधि

मिथुन राशि में कई ग्रहों का समूह त्रिग्रही और चर्तुग्रही योग बन रहा है। मंगल का यहां पर होना दुर्घटना का कारण बना रही है और वहीं शुक्र के आ जाने से ये कही न कहीं स्वास्थ्य से संबंधित परेशानियां दे सकते हैं। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां भी हो सकती है। खानपान में सभी लोग साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। दांपत्य जीवन में परेशानी दिख रही है, लेकिन ससुराल पक्ष से लाभ मिलने की संभावना है। निजी संबंधों में टकराव की आशंका है, ऐसे में छोटी-छोटी बातों को हवा न दें। प्रयास करें कि समस्या होने पर उसका तुरंत निदान हो जाए। अचानक लाभ तो अचानक से हानि हो सकती है।

यह भी पढ़ें- शनि देव इन राशि वालों से लेंगे बदला, 22साल बाद साढ़े साती से ढहाएंगे कहर, हर कदम पर बरतें सावधानी

जिन लोगों का भूमी से संबंधित कार्य अटका हुआ था वह इस दौरान पूरा हो सकता है। करियर में उतार-चढ़ाव बना रहेगा, ऐसे में कठोर मेहनत ही आपकी सफलता की कुंजी होगी। अनुचित साधन और अनुचित माध्यम से जितना हो सके दूर रहें। ईमानदारी प्रत्येक क्षेत्र में दिखाना ही आपके लिए अच्छा होगा। चाहे वह कर्मक्षेत्र हो, जीवनसाथी हो या प्रेमी। जीवन के हर क्षेत्र में ईमानदार बने रहना ही आपकी छवि को अच्छा बनाए रखने में मदद करेगा। रिश्ते खराब होने से बचाने के लिए लॉयल बने रहना ही एकमात्र विकल्प है जो आपको इस परेशानी से दूर करने वाला है। जितना हो सके ऐसी चीजों से दूर रहें। नाम, काम और जीवन को खराब न होने दें।