Hindi News

indianarrative

Astrology News: आप भी करो ये उपचार तो हो सकते हो प्यार और पैसे से मालामाल, देखें आज से किन लोगों के खुल रहे हैं किस्मत के ताले

Gfx Courtesy: Google

राशिफल हमारे जीवन में आने वाली मुश्किलों और उनके समाधानों को बताता है। राशिफल के अनुसार, 16 जुलाई यानी कल सूर्य दूसरी राशि में प्रवेश करने जा रहा है। आखिर ये दूसरी राशि कौन सी है। राशि का नाम बताने से पहले आपको बता दें कि सूर्य के राशि बदलने की इस प्रक्रिया को संक्रांति के नाम से भी जाना जाता है। सूर्य के राशि परिवर्तन से कुछ राशियों की किस्मत खुल जाती है।

सूर्य के शुभ प्रभाव कुछ राशियों पर पड़ता है। सूर्य के शुभ प्रभाव से व्यक्ति का जीवन में मान-सम्मान मिलता है और पद- प्रतिष्ठा में भी बढ़ोतरी होती है। चलिए अब बताते है कि सूर्य किस राशि में प्रवेश करने वाला है। 16 जुलाई को सूर्य कर्क राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इस राशि में वो 16 अगस्त तक विराजमान रहेंगे। राशियों के बदलने की इस प्रक्रिया से कई राशियों का फायदा होगा। आपको बताते है कि ये राशियों के बारे में 

वृष राशि- वृष राशि के जातकों के लिए सूर्य का कर्क राशि में प्रवेश शुभ रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त करेंगे। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए ये समय किसी वरदान से कम नहीं है। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। आपके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना होगी। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ समय व्यतीत करें। मान- सम्मान और पद- प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

मिथुन राशि- मिथुन राशि के जातकों के लिए सूर्य का कर्क राशि में प्रवेश किसी वरदान से कम नहीं है। लेन- देन के लिए समय शुभ है। इस समय निवेश करने से फायदा होगा। धन- लाभ होगा, जिससे आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। नौकरी और व्यापार में तरक्की के योग बन रहे हैं।

कन्या राशि- सूर्य के राशि परिवर्तन से कन्या राशि के जातकों को शुभ फल की प्राप्ति होगी। धन- लाभ होगा, जिससे आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। नौकरी और व्यापार के लिए समय किसी वरदान से कम नहीं है। मान- सम्मान और पद- प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारियों के साथ संबंध मधुर होंगे। जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करें।

तुला राशि- सूर्य का राशि परिवर्तन तुला राशि के जातकों के लिए शुभ रह सकता है। यह गोचर आपके जीवन में खुशियां और तरक्की लेकर आएगा। सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए भी समय शुभ है। इस दौरान प्रमोशन के भी योग बन सकते हैं। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। कार्यक्षेत्र में सब आपके काम की तारीफ करेंगे।

मीन राशि- मीन राशि के लिए सूर्य का राशि परिवर्तन शुभ रहने वाला है। इस दौरान प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए समय शुभ है। जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करें। मेहनत करने से कार्यों में सफलता जरूर हासिल करेंगे। धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में हिस्सा लेने का अवसर मिलेगा।