Hindi News

indianarrative

August में ये तीन ग्रह बदलेंगे अपनी चाल, एक राशि से दूसरी राशि में करेंगे प्रवेश, जानिए गोचर का दिन और समय

COURTESY- GOOGLE

जुलाई माह खत्म होने की कगार पर है। अगस्त माह शुरु होने वाला है। अगस्त में कई ग्रह एक राशि से दूसरी राशि में अपनी जगह बदलेंगे। जिसमें बुध, सूर्य और शुक्र ग्रह शामिल है। बुध ग्रह अगस्त में एक बार नहीं बल्कि दो बार राशि बदलेंगे। बुध ग्रह सिंह राशि में प्रवेश करेगा। इसके बाद वो कन्या राशि की ओर रुख करेगा। इन ग्रहों का ये राशि परिवर्तन सभी राशियों पर शुभ-अशुभ प्रभाव डालेगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों की चाल का असर व्यक्ति के जीवन पर सकरात्मक और नकारात्मक प्रभाव डालता है। चलिए जानते हैं अगस्त में ग्रहों का राशि परिवर्तन-

बुध ग्रह- अगस्त माह में बुध ग्रह गोचर की शुरुआत करेंगे। बुध देव 9 अगस्त को देर रात 01 बजकर 23 मिनट पर कर्क से सिंह राशि में गोचर करेंगे। इस राशि में बुध 26 अगस्त 2021 सुबह 11 बजकर 08 मिनट तक रहेंगे। ज्योतिष शास्त्र में बुध देव मिथुन और कन्या राशि के स्वामी हैं।

शुक्र ग्रह- दूसरा गोचर शुक्र ग्रह का रहेगा। शुक्र देव 11 अगस्त को सुबह 11 बजकर 20 मिनट सिंह राशि से निकलकर कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। शुक्र इस राशि में  06 सितंबर 2021 को देर रात 12 बजकर 39 मिनट तक रहेंगे। इसके बाद ये तुला राशि में चले जाएंगे।

सूर्य ग्रह- तीसरा गोचर सूर्य ग्रह का रहेगा। अगस्त माह में सूर्य देव 17 तारीख को देर रात 01 बजकर 05 मिनट पर कर्क राशि से सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य इस राशि में 17 सितंबर 2021 शुक्रवार देर रात 01 बजकर 02 मिनट तक रहेंगे और फिर कन्या राशि में चले जाएंगे। सूर्य ग्रह को सिंह राशि का स्वामी माना जाता है।

बुध ग्रह- चौथा गोचर फिर बुध ग्रह का होगा। अगस्त में बुध ग्रह दो बार अपनी राशि बदलेंगे। सिंह राशि के बाद अब बुध ग्रह कन्या राशि में जाएंगे। बुध ग्रह 26 अगस्त 2021 की सुबह 11 बजकर 08 मिनट पर कन्या राशि में गोचर करेंगे। इस राशि में ये 22 सितंबर 2021 बुधवार शाम 07 बजकर 52 मिनट तक रहेंगे।