Hindi News

indianarrative

Sunday Astrology Good Luck Tips: कर्क और सिंह राशि पर महरबान हैं चंद्रमा, क्या कहते हैं बाकी राशी वालों के सितारे, जानें सब कुछ यहां

आज का राशिफल, 08 अगस्त 2021

श्रावण शुक्ल पक्ष अमावस्या/प्रतिपदा संवत 2078 तदानुसार 8 अगस्त 2021 दिन रविवार को आज श्रेष्ठ योगों में एक रवि-पुष्य योग है। आज-दिन रात चंद्रमा कर्क राशि में ही संचरण करेंगे। गृह-नक्षत्रों का योग कर्क और सिंह राशि वालों के अच्छा कहा गया है। इसके अलावा कर्क और सिंह राशि की मित्र राशियों को भी लाभ हो सकता है लेकिन सावधानी और सतर्कता जरूरी है। तो चलिए देखते हैं कि क्या कहते हैं आज आपके सितारेः

मेष- "आज आप प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। आज आकस्मिक यात्रा पर जायेंगे। दौड़-भाग अधिक रहेगी। कुछ दिक्कतें भी आ सकती है। जल्दबाजी में कोई फैसला न लें। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन मिलाजुला रहेगा। जरूरी दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने से पहले ध्यान से पढ़ लें। पुराना पीठ या घुटने का दर्द उभर सकता है। परिवार में पार्टनर के साथ तालमेल बनाकर रखें।"

वृष- "आज काम में व्यस्तता बढ़ सकती है, खुद को मानसिक तैयार रखें। ऑफिस में कड़ी मेहनत-धैर्य के बूते सफलता और सम्मान पाएंगे। टेक्सटाइल से जुड़े कारोबारियों को लाभ की संभावना है। नियम कानूनों के चलते आधे दिन तक स्थितियां चुनौतीपूर्ण रह सकती हैं। संबंधों में तालमेल बढ़ाने का प्रयास करते रहें। युवा करियर या उच्च शिक्षा के लिए बाहर जाना चाहते हैं तो प्रयास सफल रहने की संभावना है। सेहत के लिए दिनचर्या में थोड़ा बदलाव जरूरी होगा। महामारी को देखते हुए स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें। परिवार में विवाह योग्य लोगों के रिश्ते की बात बढ़ सकती है। बड़े फैसले लेने से पहले परिवार में विमर्श फायदेमंद होगा।"

मिथुन- "आज के दिन आलस्य विलासिता की ओर खींच सकता है। भाग्य में बढ़ोतरी होगी, जो प्रगति का मार्ग प्रशस्त करेगी। संयमित और कार्यशैली अनियंत्रित रखने की जरूरत है। नौकरी में प्रदर्शन अच्छा होगा, जिससे आप बॉस के विश्वास पात्र बनेंगे। बड़े ग्राहकों से कारोबारियों को छोटी-छोटी बातों पर कहासुनी से बचने की जरूरत है। हिसाब-किताब में भी पारदर्शिता से ही बात बनेगी। युवाओं के लिए परिश्रम के साथ असफलताओं से सीख लेने का दिन है। हेल्थ में अचानक पैर या हड्डियों में दर्द की आशंका रहने वाली है। घरेलू मामलों में आर्थिक परेशानियां घेर सकती हैं, ऐसे में परिवार की मदद से राहत भी पा सकेंगे।"

कर्क- "आज समय के साथ सभी काम बनते जाएंगे। कार्यस्थल या दफ्तर में बदलाव की संभावना है। बढ़ रहे काम को लेकर बेवजह चिंता न करें। खिलौने के कारोबार कर रहे लोगों को लाभ होगा। युवा टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल बेहद सतर्कता से करें, थोड़ी भी चूक नुकसानदेह होगी। युवाओं को बड़ों की बातें बिना सुने नहीं काटनी हैं। नए कोर्स में प्रवेश के लिए समय अच्छा है। गर्भवती महिलाएं स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें, डॉक्टर के बताए एहतियात का पालन करें। घर के आस-पास कचरा या गंदगी न इकट्ठा होने दें। बीमारियों की आशंका है। संपत्ति या जमीन को लेकर लंबित मामलों में शुभ समाचार मिल सकता है।"

सिंह- "आज अधिक से अधिक लोगों से संपर्क बनाना फायदेमंद होगा, न केवल आजीविका बल्कि सामाजिक तौर पर भी आपको इसका लाभ मिलेगा। ग्रहों की स्थितियां आजीविका के क्षेत्र में लाभ का इशारा कर रही हैं। कारोबारी वर्ग ध्यान रखें कि अधिक से अधिक लिंक डेवलप करने से व्यापार दिन दूना रात चौगुना बढ़ेगा। हाथों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दें, अगर मशीन से कोई काम कर रहे हैं तो सजग रहकर निपटाएं, चोट लग सकती है। युवाओं के लिए दिन सफलता भरा रहेगा। अपने समय का पूरा उपयोग करें। इलेक्ट्रॉनिक सामान में कंप्यूटर, टीवी, लैपटॉप और मोबाइल आदि की सुरक्षा करें। कीमती सामानों पर भी पैनी निगाह रखनी होगी।"

कन्या- "आज का दिन आपके लिए सुख समृद्धि और उन्नति देने वाला होगा। दिन की शुरुआत सूर्य देव के दर्शन और उपासना के साथ करने से पूरा दिन सकारात्मक ऊर्जा मिलती रहेगी। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति मिलने की पूरी संभावना है। कारोबारी सक्रिय रहें, क्योंकि रुके काम फिर से शुरू होने की प्रबल संभावना है। युवाओं को पढ़ाई, करियर दोनों पर फोकस बढ़ाना होगा। स्वास्थ्य में अनुकूल रहेगी, लेकिन सर्जरी या अस्थमा के लिए परिजन सतर्कता बरतें, क्योंकि इन्हें मौसम के चलते इंफेक्शन हो सकता है। घर में संतान के साथ कुछ समय बताएं। देवी पूजन के लिए केसर वाली खीर का भोग लगाएं।"

तुला- "आज के दिन सेल्फ मोटिवेट रहें, खुद को ऊर्जावान बनाए रखने के लिए ध्यान या योग का सहारा लिया जा सकता है। कामकाज में सतर्कता रखें। बड़े प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं तो आत्मविश्वास भी बढ़ाकर रखना होगा। बॉस की निगाहें आप पर टिकी हैं। रियल स्टेट कारोबार में बड़ी डील से फायदा होगा। युवाओं को करियर और शिक्षा के लिहाज से आलस्य से दूर रहना चाहिए। बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। बीमार पड़ने की आशंका है। इंफेक्शन आदि पर डॉक्टर की सलाह लिए बगैर कोई दवा न लें। आज पिता नाराज रह सकते हैं, कोशिश करें खुद पहल कर समस्या का निदान करें।"

वृश्चिक- "आज के दिन अनावश्यक गतिविधियों के लिए प्रतिष्ठा दांव पर बिल्कुल न लगाएं। कामकाज में बड़बोलापन, अति आत्मविश्वास भूलकर न लाएं। यह बड़ा नुकसान करवा सकता है। कारोबार से जुड़े लोगों के लिए दिन शुभ रहेगा, लेकिन खुदरा व्यापारियों को सतर्कता रखनी होगी। यात्राओं में धन, समय खराब होने की आशंका है। युवाओं को करियर के क्षेत्र में अभी संघर्ष करना पड़ेगा। सेहत को लेकर सचेत रहें, क्योंकि चोट लगने की आशंका है, इसलिए ऊंची जगह खड़े होने या काम करने से बचें। घर में लंबे समय बाद मेहमान आ सकते हैं, उनका अतिथि करने में कमी न रखें। घर के कीमती सामान संभाल कर रखें।"

धनु- "आज का दिन मेल मिलाप का है। सार्वजनिक जीवन में हैं तो अधिक से अधिक लोगों से मिलना फायदेमंद होगा। गाड़ी की डीलरशिप देख रहे लोगों के लिए लाभ का दिन है। नौकरीपेशा लोगों के लिए बदलाव का दौर है। अच्छा ऑफर मिलने की सूरत में मामूली शर्तों के चलते हाथ से न जाने दें। दोस्तों के साथ संबंध खराब न होने पाए। मनमुटाव की स्थिति में खुद बढ़कर समाधान करें। स्वास्थ्य में महिलाएं लापरवाही न बरतें, हार्मोन संबंधी दिक्कतें भी परेशानी बढ़ा सकती हैं। कोशिश करें कि डॉक्टर की सलाह बिना नई दवा न शुरू करें। परिवार में बहन को आग की घटनाओं से करें।"

मकर- "आज के दिन बेहद समानता और सकारात्मक ऊर्जा के साथ मिली जिम्मेदारियां निभाई जाएं। कामकाज और रिश्तों के बीच संतुलन बनाना सीखना होगा। कारोबारियों को फिलहाल इकट्ठा माल मंगाने से नुकसान हो सकता है। कार्यस्थल पर खुद को खुशी में बेहद खुश या दुख में बेहद परेशान होने से बचाएं, बॉस के सौंपे काम में लापरवाही बिल्कुल न हो। युवा वर्ग की कलात्मक कार्यों में विशेष रुचि बेहतर प्रदर्शन के साथ करियर के लिए फायदेमंद होगी। स्वास्थ्य में अधिक चिकनाई खाते हैं तो फिलहाल बंद कर दें। कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का संकेत है। पारिवारिक विवाद शांति से हल करें। जरूरतमंद और गरीबों की मदद से पीछे न हटें।"

कुंभ- "आज के दिन अनावश्यक क्रोध से परहेज रखें, नुकसानदेह हो सकता है। सिर्फ अपनी सुनाने के बजाय दूसरों की बात भी गंभीरता से सुने। कार्यस्थल पर व्यर्थ के मुद्दे पर बहस ना होने दें। आज आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। व्यापार में अच्छे लाभ की संभावना है। बस ध्यान रखें कि सरकारी नौकरी के लिए प्रयास कर रहे युवाओं को थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है। छोटे बच्चों को अनुशासन से रहने की सीख । सेहत में दिन अच्छा रहेगा। दवा और दिनचर्या में अचानक कोई बदलाव न लाएं। घर में थोड़ा समय दें और पिता या समकक्ष व्यक्तियों को आदर दें। मेलजोल बढ़ाने से सभी काम बनेंगे।"

मीन-"आज आपको जिम्मेदारियों से दूर नहीं भागना है, परिवार में अपनी जिम्मेदारियों को समझते हुए आगे बढ़ना होगा। खुद को अपग्रेड रखना होगा। प्रयास करें कि ऑफिस या घर पर कोई काम पेंडिंग न रह जाए। ऑफिस की बातों को भूलकर भी किसी अजनबी से शेयर न करें। शिक्षा क्षेत्र से जुड़े हैं तो नए अवसर मिलेंगे। सेल्स से जुड़े लोगों को टारगेट पूरा करने में दिक्कत हो सकती है। कारोबार बढ़ाने में तकनीकी का इस्तेमाल कारगर रहेगा। युवाओं को तकनीकी से अपडेट रहना चाहिए। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हो सकती हैं। महामारी को देखते हुए विशेष अलर्ट रहें। बड़े निवेश के लिए जमीन या मकान ही लाभदायक होंगे।"