Hindi News

indianarrative

Swapna Shastra: सपने में ये खास चीजें दिखे तो समझ जाएं मां लक्ष्मी हैं आपसे बेहद प्रसन्न, दे दनादन बरसने वाला हैं पैसा

courtesy google

स्वप्न शास्त्र हमारे जीवन में काफी अहम रोल प्ले करते हैं। हम सोते समय अच्छे या बुरे जो भी सपने देखते हैं,  वो हमारे भविष्य में होने वाली घटनाओं का एक संकेत होता हैं। ये सपने शुभ और अशुभ दोनों तरह की घटनाओं के बारे में बताते हैं। स्वप्न शास्त्र के मुताबिक,  दें तो समझा जाइये अगर आपको सपने में कुछ खास चीजें दिखाईकि आपकी आर्थिक स्थिति अब बदलने वाली हैं। आपका बिजनेस डबल मुनाफा करने वाला हैं। आपका प्रमोशन होने वाला हैं, या फिर धन लाभ होगा। आखिर स्वप्न शास्त्र के अनुसार ये खास चीजें हैं क्या, चलिए आपको बताते हैं।

सपने में चूहों को देखना- अगर आप अपने सपने में चूहे को देखा तो ये आपके लिए शुभ संकेत हैं। यह सपना संकेत करता है कि आपके पास कहीं से अचानक धन आने वाला है। माना जाता है सपने में चूहा देखने से दरिद्रता दूर होती है। जीवन में समृद्धि आती है।

सपने में गाय देखना- सपने में गाय को देखना बेहद शुभ होता है। गाय को अलग-अलग तरह से देखने का मतलब भी अलग होता है। अगर आप सपने में गाय को दूध देते हुए देखते हैं सुख-समृद्धि आने वाली है तो वहीं अगर आप चितकबरी गाय को देखते हैं तो सूद ब्याज के व्यापार में लाभ मिलने के संकेत होते हैं।

सपने में मछली को देखना- शास्त्रों में मछली को मां लक्ष्मी के आगमन का सूचक माना गया है। अगर आपको सपने में मछली दिखाई दे तो जल्दी ही आपके ऊपर मां लक्ष्मी की कृपा बरसने वाली है। इसी प्रकार स्वप्न में आप किसी वृक्ष पर चढ़ रहें हैं तो आपको कहीं से अचानक धन प्राप्ति हो सकती है।

सपने में नाचते हुए लड़की देखना- असल जिंदगी में किसी लड़की को नाचते हुए देखना आपके मनोरंजन का हिस्सा हो सकता है। लेकिन अगर आप अपने सपने में किसी स्त्री को नृत्य करते देखते हैं तो इसका मतलब होता है कि आने वाले दिनों में आपको धन प्राप्त हो सकता है। यह सपना शुभ सपनों में से एक होता है।

सपने में भगवान के दर्शन करते हुए देखना- अगर आप सपने में भगवान के दर्शन करते हैं तो यह बेहद ही शुभ होता है। इस सपने का मतलब ये है कि आपके ऊपर दैवीय कृपा बरसने वाली है जिससे आपको आने वाले दिनों में सुख-समृद्धि और धन की प्राप्ति होने वाली है।

सपने में जलते हुए दीपक को देखना-  अगर आप सपने में किसी जलते हुए दीये को देखते हैं तो यह संकेत है कि आपको भविष्य में प्रचुर मात्रा में धन प्राप्ति होगी। यह सपना आपके आर्थिक जीवन को संपन्न कर देगा।