Hindi News

indianarrative

Swapna Shastra: सपने में दिखाई दी अगर ये 10 चीजें, तो समझ जाइये खुलने वाली है आपकी किस्मत, मिलने वाली है सफलता

photo courtesy Google

जो भी हम सपने देखते है, उसका मतलब हमारे जीवन से जुड़ा होता है। हर सपना होने वाली घटना का संकेत देता है। कुछ सपने जल्द असलियत का रुप धारण कर लेते है तो कुछ सपने महीने भर या कुछ ससमय बाद अपना असर दिखाते है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर सपने का कोई न कोई अर्थ होता है। सपने हमारे आने वाले भविष्य का आइना है, वो हमें आने वाली दिनों में होने वाली घटना या खुशियों को पहले ही हमें आभास करा देते है। आज हम आपको 10 ऐसे सपनों के बारे में बताएंगे, जो आपकी बंद किस्मत का ताला खोलने में मदद कर सकते है। 

सपने में ये चीजें दिखाई देना होता है शुभ-

खुद को तैरते हुए देखना- अगर सपने में आप खुद को किसी नदी या तालाब में तैरते हुए देखते है, तो ये काफी शुभ सकेंत है।

आकाश में उड़ते हुए देखें- आकाश में उड़ते हुए पक्षी को देखने का मतलब है कि आपका कोई कार्य सिद्ध होगा।

सूर्य को उगते हुए देखें- उगलते हुए सूर्य को देखना यानि की अंधेरे का नाश हो रहा है यानी आपके जीवन में आई समस्याओं का अंत होगा।

दीपक की लौ दिखना– दीपक की लौ यानी रोशनी, ये भी सपना शुभ मना जाता है।

बड़े महल का दिखना– अगर आपको सपने में कोई बड़ा सा महल दिख रहा है तो समझ लें कि यह यश और सुख-समृद्धि का निशानी है।

मंदिर दर्शन करते हुए देखना– मंदिर या शिवालय पर खुद को चढ़ते हुए या दर्शन करते हुए देखना भी शुभ माना जाता है।

सपने में दही भात खाना – सपने में दही भात खाते हुए देखना शुभ माना जाता है। इसका मतलह है कि आपके बिगड़ते काम भी बन जाएंगे।

सपने में चूड़ी देखना– अगर आप सपने में किसी दुकान, महिला आदि को चूड़ी पहने हुए देखते हैं तो समझ लें कि आपको शुभ फल प्राप्त होने वाले है।

घास का मैदान देखना- अगर सपने में घास का मैदान दिख जाए तो समझ जाएं कि आपको धन के साथ-साथ सफलता प्राप्त होगी।

मृत व्यक्ति से बात करना– सपने में मृत व्यक्ति से बात करने का मतलब होता है कि आपकी मनचाही इच्छा पूरी होगी।