Hindi News

indianarrative

Swapna Shastra: सपने में दिखे ये 7 चीजें तो समझ जाइये आपके घर में मां लक्ष्मी करने वाली है वास, होने वाला है धनलाभ

photo courtesy google

नींद में सपने आना लाजिमी है। हर एक सपना एक जरुरी सकेंत देता है। हर सपने का कोई ना कोई मतलब होता है। कुछ सपने हमें याद रहते है तो कुछ सपने हम भूल जाते है। इनमें से कुछ सपने डरावने भी होते है और कई सपने इतने डरावने होते है कि जिसे देखने के बाद व्‍यक्ति डर कर नींद से एकदम उठ जाता है। स्वप्नशास्त्र के अनुसार, आज हम आपको कुछ ऐसे सपनों के बारे में बताएंगे जो आपको अटपटा लगेगा, लेकिनल ये शुभ संकेत देते है। असल में अजीबो-गरीब दिखने वाले सपने जिंदगी के लिए बड़े फायदेमंद साबित होते है। इनमें से कुछ सपने धन लाभ की ओर इशारा करते है। चलिए आपको बताते है वो सपने जो घर में लक्ष्मी आगमन के संकेत देते है। 

नाचती हुई लड़की- अगर आप सपने में किसी लड़की को नाचते हुए देखने हैं तो ये सपना काफी शुभ माना जाता है। इसका मतलब होता है कि आपको जल्द ही धन की प्राप्ति होने वाली है। ऐसा सपना ये बताता है कि मां लक्ष्मी की आपके ऊपर विशेष कृपा है।

पेड़ पर चढ़ना- अगर आप सपने में अपने आप को पेड़ पर चढ़ते हुए देखते हैं तो इसका मतलब है कि आपको अचानक से धन की प्राप्ति होने वाली है। हो सकता है किसी निवेश से आपको लाभ मिल जाए।

सपने में सोना देखना- सपने में सोना देखना मां लक्ष्मी के आगमन का संकेत माना जाता है। ऐसा सपना आने पर कभी भी आपको लाभ होने के आसार रहते हैं। वहीं, सपने में सोना खोना या मिलना अच्छा नहीं माना गया है।

सपने में चूहा देखना- चूहा, भगवान गणेश की सवारी मानी जाती है। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार चूहे को देखना घर में लक्ष्मी के आने का संकेत माना जाता है। ये सपना इस बात को दर्शाता है कि आपका रुका हुआ धन वापस आ सकता है।

सपने में जलता हुआ दीपक देखना- ये बेहद शुभ सपना है। ये सपना सफलता का सूचक माना जाता है। इस सपने के आने के बाद धन की प्राप्ति होने की संभावना रहती है।

हरे-भरे खेत देखना– सपने में अगर आप हरे भरे खेत देखते हैं तो इसका मतलब है कि आपके जीवन में जल्द ही ढेर सारा पैसा आने वाला है। वहीं, सपने में किसान को खेत में काम करते हुए देखनी भी लक्ष्मी के आने का सूचक माना जाता है।

सपने में कचरा देखना- सपने में अगर आप घर में कूड़ा पड़ा हुआ देखते हैं या फिर कूड़ा बाहर से लाते देखते हैं तो इसका मतलब है कि आपके घर में पैसा आने वाला है। सामुद्रिक शास्त्र में कचरे को धन से जोड़कर देखा जाता है।