Hindi News

indianarrative

भारत में Maruti Suzuki की धूम, सबको पछाड़ इन 5 हैचबैक कारों की जमकर हुई बिक्री, कम कीमत में मिलेगा जबरदस्त माइलेज

भारत में Maruti Suzuki की धूम, सबको पछाड़ इन 5 हैचबैक कारों की जमकर हुई बिक्री

भारतीय वाहन मार्केट में एक से बढ़कर एक वहाने उपलब्ध हैं। कई दिग्गज कंपनियां ऐसी हैं जिनका कई सालों से मार्केट में कब्जा जमा हुआ है और इनकी सारी वाहने तो लोगों को पसंद आती ही हैं लेकिन, हैचबैक कारों को भी लोग खूब पसंद करते हैं। मारुती की 5 हैचबैक ऐसी कारें हैं जो इस महीने सबसे ज्यादा बिकी हैं। इसमें से एक कार की कीमत तो सिर्फ 3-25 लाख रुपए ही है।

मारुति सुजुकी स्विफ्ट

फरवरी 2022 में वैगनआर को पीछे कर मारुति की स्विफ्ट देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली हैचबैक कार बन गई है। स्विफ्ट ने 19,202 यूनिट्स की बिक्री करते हुए 5 फीसदी की गिरावट दर्ज की है। फरवरी 2021 में इसकी 20,264 यूनिट्स की बिक्री हुई थी।

वैगनआर

मारुति की वैगनआर दूसरे स्थान पर है। फरवरी 2020 में इसकी 14,669 यूनिट्स बिकी हैं, जो फरवरी 2021 में बिकी 18,728 यूनिट्स की तुलना में 22 फीसदी कम है।

बलेनो

तीसरे स्थान पर मारुति की बलेनो है जो। 12,570 यूनिट्स की बिक्री करते हुए 37 फीसदी की गिरावट दर्ज की है। फरवरी 2021 में इसकी 20,070 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। कंपनी ने हाल ही में देश में 2022 बलेनो को नए फर्स्ट-इन-सेगमेंट फीचर्स के साथ लॉन्च किया है।

अल्टो

चौथे स्थान पर मारुति की अल्टो है जो फरवरी 2022 में 11,551 यूनिट्स बिकी हैं, जो फरवरी 2021 में बिकी 16,919 यूनिट्स की तुलना में 32 फीसदी कम है।

सेलेरियो

सेलेरियो पांचवे स्थान पर है। फरवरी 2022 में सेलेरियो की 9,896 यूनिट्स की बिक्री हुई है, जो फरवरी 2021 के मुकाबले 59 फीसदी ज्यादा है। बीते साल फरवरी महीने में इसकी 6,214 यूनिट्स बिकी थीं।a