Hindi News

indianarrative

सिर्फ 4 ही महीने में Mahindra ने बेच दी अपनी इस नई SUV की इतनी लाख कारें- देखें कीमत और फीचर्स

लॉन्च के चार महीने में Mahindra की इस नई SUV ने मचा दी धूम

भारतीय वाहन मार्केट में एक से बढ़कर एक कंपनियों का दबदबा है। कई दिग्गज वाहन निर्माता कंपनियां आए दिन एक दूसरे को टक्कर देते हुए ग्राहकों को अपनी नई कारों से लुभाती रहती हैं। कंपनियां लगातार अपने कारों को अपग्रेड कर ग्राहकों में पकड़ मजबूत बनाने के कोशिश करती हैं। लेकिन इस वक्त देश में लोग विदेशी वाहनों को छोड़ देशी वाहनों के पीछे अपनी लोकप्रियता दिखानी शुरू कर दी है। महिंद्रा की चार महीने लॉन्च हुई एक एसयूवी कार की 1 लाख से भी ज्यादा बुकिंग हुई है।

Also Read: वहान खरीदारों को तगड़ा झटका! इस बड़ी कंपनी की कारों में नहीं थम रहा गड़बड़ी का सिलसिला

Mahindra ने XUV700 को अक्टूबर 2021 में लॉन्च किया था और तब से कंपनी SUV को बेहतरीन प्रतिक्रिया मिली है। बुकिंग विंडो ऑनलाइन खुलने के बाद केवल 3 घंटे में इसे 50,000 से अधिक बुकिंग मिली। कंपनी ने आज अनाउंसमेंट की कि XUV700 को 1 लाख से अधिक बुकिंग मिल चुकी हैं जो सिर्फ चार माह में ही इतनी बुकिंग मिली है।

बता दें कि, Mahindra XUV700 के पेट्रोल वेरिएंट की डिलीवरी अक्टूबर के आखिरी सप्ताह में शुरू हो गई थी, जबकि डीजल वेरिएंट की डिलीवरी नवंबर 2021 के अंत में शुरू हुई थी। इस वक्त भारी डिमांड के चलते इसका वेटिंग पीरियड भी लंबा होते चला जा रहा है। महिंद्रा एंड महिंद्रा के सीईओ, विजय नाकरा ने कहा है कि, सेमीकंडक्टर्स की आपूर्ति एक मुद्दा बनी रहेगी और हमें अगले 6-9 महीनों तक सामान्य स्थिति के संकेत नहीं दिख रहे हैं।

Also Read: Maruti की नई 2022 Baleno की शुरू हुई बुकिंग, सिर्फ इतने हजार में करे बुक

XUV700 और थार पर अधिक वेटिंग पीरियड जारी रहेगा लेकिन कुल मिलाकर, हाई डिमांड वाले मॉडल का वेटिंग पीरियड 6 महीने से अधिक है लेकिन इस वेटिंग पीरियड को कम करने कुछ समय लगेगा। कीमत की बात करें तो, XUV700 की कीमत 12.95 लाख रुपए से शुरू होकर 23.80 लाख रुपए (एक्स-शौरूम) तक जाती है।