Hindi News

indianarrative

Thursday Remedies: शादी में आ रही परेशानी तो तुरंत करें गुरुवार के ये असरदार टोटके, कुंवारों के लिए लग जाएगी रिश्तों की लाइन

courtesy google

आज गुरुवार का दिन हैं। गुरुवार का दिन बृहस्पति देव विष्णु भगवान को समर्पित होता हैं। बृहस्पति देव को पीले रंग सबसे लोकप्रिय होता है। इसलिए इस दिन पीले वस्त्र धारण करना चाहिए, खाने में पीले रंग की चीजों का सेवन करना चाहिए। यही नहीं, पीले रंग की चीजों का दान भी करना चाहिए। मान्यता है कि गुरुवार के दिन ऐसा करने से व्यक्ति के जीवन शादी संबंधित परेशानियां दूर होती है। साथ ही आर्थिक परेशानियों का भी समाधान होता है। वहीं इन सभी परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए कई असरदार उपाय भी बताए गए हैं। चलिए आपको बताते हैं ये उपाय

शादी की जल्दी है लेकिन किसी वजह से रिश्ता नहीं बन पा रहा तो गुरुवार के दिम व्रत करें। साथ ही गुरुवार के दिन खासतौर पर पीले रंग की कपड़े पहने और भोजन में भी पीले रंगों की चीजों का सेवन करें। आपकी विवाह संबंधित परेशानियां दूर होंगी।

योग्य जीवनसाथी की तलाश है तो गुरुवार के दिन केले के पेड़ पर जल चढ़ाने के बाद शुद्ध घी का दीप जलाकर गुरु के 108 नामों का उच्चारण करें। विष्णु जी की कृपा से योग्य जीवनसाथी मिलेगा।

अगर कारोबार में घाटा आ रहा है और आप इस सबका हल चाहते हैं तो पूजाघर में हल्दी की माला लटका दें। इसके साथ ही कार्यस्थल पर ज्यादा से ज्यादा पीले रंग की चीजों का इस्तेमाल करें और इस दिन भगवान लक्ष्मी नारायण का मंदिर में लड्डू का भोग लगाएं।

 अगर घर में घुस चुकी दरिद्रता को दूर करना चाहते हैं तो ध्यान रहे गुरुवार के दिन आपके घर की कोई भी महिलाएं या लड़की बाल न धोएं, साथ ही अपने नाखूनों को भी काटने से बचे। माना जाता है कि गुरुवार को यह उपाय करने से घर पर चढ़ी परेशानियां दूर हो जाती हैं।