Hindi News

indianarrative

Thursday Remedies: बृहस्पति देव को प्रसन्न करने के लिए गुरुवार के दिन जरुर करें ये उपाय, दोगुनी हो जाएगी दौलत

photo courtesy google

आज गुरुवार का दिन यानी बृहस्पतिवार हैं। ये दिन बृहस्पति देव को समर्पित होता है। बृहस्पति देव को भगवान को देवताओं का गुरु माना जाता है। इस दिन लोग बृहस्पति देव की विधि-विधान से पूजा की जाती है। मान्यता है कि इनकी पूजा करने से अपार धन की प्राप्ति के योग बनता हैं। साथ ही बेहतरीन गृहस्थ जीवन का सुख मिलेगा। भगवान बृहस्पति की पूजा करने से सारे संकट दूर हो जाते है। अगर आप भी अपनी जीवन में कई परेशानियों से जूझ रहे हैं तो गुरुवार के दिन ये उपाय जरुर करें-

गुरुवार के दिन केले के पेड़ की पूजा करना शुभ होता हैं।

बृहस्पतिवार के दिन भगवान सत्यनारायण की कथा सुनें।

बृहस्पतिवार के दिन पीले रंग के कपड़े और पपीते की डल गले में पहनना शुभ माना जाता है।

गुरुवार को किसी को उधार देने और लेने से बचे। उधार लेने या देने से कुंडली में गुरु की स्थिति खराब हो है।

गुरुवार के दिन ब्रह्म मुहूर्त में स्नान करें। इस दिन 'ॐ बृ बृहस्पते नमः' का जाप करें।

इस दिन भगवान विष्णु की प्रतिमा व चित्र का सामने घी का दीया जलाने से उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है।

इस दिन ब्राह्मणों को पीले रंग की वस्तुएं जैसे- चने की दाल, फल आदि दान करना चाहिए।

घर से दरिद्रता दूर करने के लिए गुरुवार के दिन बाल नहीं धोना चाहिए। नाखून काटना भी अशुभ होता है।