Hindi News

indianarrative

Vastu Tips: घर में पैसों की किल्लत दूर करने के लिए जरूर रखें इन बातों का ध्यान, हमेशा के लिए संवर जाएगी जिंदगी

वास्तु टिप्स को ध्यान में रखकर करें पैसों की तंगी दूर

अपने जीवन में हर एक इंसान सुख शांति से जीवन व्यतीत करना चाहता है। इसके लिए वह दिन रात खूब मन लगाकर मेहनत भी करता है। लेकिन बहुत बार ऐसा होता है जब व्यक्ति की मेहनत रंग नहीं लाती। परन्तु आपको मालूम है यह सब चीजें आखिर क्यों होती हैं? तो बता दें ये सब घर में मौजूद वास्तु दोषों के कारण भी होता है। घर में मौजूद वास्तु दोष व्यक्ति की तरक्की में बाधा उत्पन्न करते हैं। मगर कुछ बातों को ध्यान में रख लिया जाये तो व्यक्ति की किस्मत खुल जाती है। पैसों की किल्लत से छुटकारा मिलता है और व्यक्ति का जीवन हमेशा के लिए संवर जाता है।

आर्थिक स्थिति को बेहतर करने के उपाय इस प्रकार…

– घर में तुलसी के पौधे को शुभ माना गया है। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की पूर्व या उत्तर दिशा में अगर तुलसी का पौधा रख लिया जाए, तो व्यक्ति की मानसिक, शारीरिक और आर्थिक परेशानियां दूर होती हैं।

– वास्तु के अनुसार घर की उत्तर-पूर्व यानी ईशान कोण व्यक्ति के करियर ग्रोथ में सहायक है। अगर इस दिशा को साफ रखा जाए, तो करियर में तरक्की मिलती है। इस दिशा में सफेद रंग का क्रिस्टल रख दें। ऐसा करने से सकारात्मक ऊर्जा का विकास होता है और धन लाभ के रास्ते खुलते हैं।

-करियर में तरक्की पाना चाहते हैं तो घर की उत्तर-पूर्व यानी ईशान कोण को जितना हो सके साफ रखें। इस जगह पर सफेद रंग का क्रिस्टल रखें इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और धन लाभ के मार्ग खुलते हैं।

– वास्तु जानकारों का कहना है कि गुरू को मजबूत करने के लिए पोंछे के पानी में चुटकीभर हल्दी डालकर पोंछा लगाने से कारोबार में तरक्की मिलती है।

– वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की उत्तर दिशा धन कुबेर की दिशा मानी जाती है। इसलिए मान्यता है कि इस दिशा में तिजोरी रखने से व्यक्ति की आमदनी में बढ़ोतरी होती है। वहीं, घर में अलमारी इस तरह से रखें कि उसका दरवाजा उत्तर दिशा की ओर खुले। ऐसा करने से धन में वृद्धि होती है।