Hindi News

indianarrative

Jyotish Tips: शक्कर के दाने आपको यूं दिलायेंगे जीवन में तरक्की, सिर्फ एक बार जरूर आजमाएं ये उपाय

शक्कर के उपाय

शक्कर न केवल आपके खाने में मिठास लाती है, बल्कि वह जीवन की कठिनाइयों को खत्म करके पारिवारिक संबंधों में भी मिठास को बढ़ाती है। इसके अलावा शक्कर के कुछ टोटकों से कुंडली में मौजूद कुछ ग्रहों के नकारात्मक प्रभाव को शांत भी किया जा सकता है। तो  आइए अब आपको बताते हैं शक्कर के कुछ टोटकों बारे में…

 शक्कर के दानों के कुछ उपाय

-अगर आप किसी जरूरी काम से घर से बाहर जा रहें हैं तो एक रात पहले तांबे के बर्तन में चीनी और पानी मिलाकर रख दें। अगले दिन सुबह जाने से पहले इसे पी लें।ऐसा करने से आपका काम बन जाएगा।

-रोजाना सूर्यदेव को तांबे के लोटे में शक्कर के कुछ दाने मिलाकर अर्घ्य दें। ऐसा करने से कुंडली में सूर्य की दृष्टि मजबूत होती है और कारोबार में रुकावट भी नहीं आती।

-घर में अगर रोज कलह हो रही है तो पानी में शक्कर मिलाकर शुक्रवार को भगवान शिव को चढ़ाएं और देशी घी का दीपक और धूप बत्ती जलाएं। ऐसा करने से आपसी प्रेम बढ़ता है।

-रात को सोते समय एक लाल कपड़े में चीनी बांधकर अपने तकिए के नीचे रख लें। ऐसा करने से राहु के नकारात्मक प्रभाव कम होगें।

-कोई ऐसा व्यक्ति जो साढ़े साती या शनि ढैय्या से परेशान है तो सूखा नारियल और शक्कर चीटियों को खिलाए। ऐसा करने से जल्द ही लाभ मिलेगा।

-शनि दोष से मुक्ति पाने के लिए नारियल में शक्कर का बूरा मिलाकर चीटियों को खिलाएं। यह टोटका कारगर सिद्ध होगा।