Hindi News

indianarrative

Vastu Tips: भूलकर भी घर की छत पर न रखें ये सामान, नहीं तो हो जाएगा ‘विनाश’, परिवार पर छाएगी कंगाली

courtesy google

घर की छत मानसिक मजबूती प्रदान करती है। घर की छत जितनी साफ़ सुथरी होगी हमारा मस्तिष्क भी उतना ही साफ होगा वास्तु के अनुसार घर की छत को हमेशा साफ सुथरा रखना चाहिए। नहीं तो नकारात्मक शक्तियां घर में वास करने लगती है। जिसका असर धन से लेकर परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य पर भी पड़ता है। साथ ही साथ ऐसा करने से धन की लक्ष्मी भी रूठ जाती हैं। घर का कबाड़ छत पर रखने से आर्थिक नुकसान तो होता ही है। चलिए आपको बताते है कि घर की छत में भूलकर भी ऐसी कौन सी चीजें नहीं रखनी चाहिए जो विनाश का कारण बन सकती हैं।

मटके या टूटे गमले- अक्सर लोग घर की छत पर टूटे हुए मटके या टूटे फूटे गमले रख देते हैं। टूटे हुए गमलों के लिए सबसे अच्छा स्थान लोगों को घर की छत ही नजर आती है क्योंकि यहां बाहर वालों की ज्यादा नजर नहीं जाती है। लेकिन वास्तु की मानें तो मटके और टूटे-फूटे गमले घर की समृद्धि के लिए अशुभ माने जाते है। इसके बदले आप घर की छत में पौधों के गमले लगा सकते हैं जो आपकी छत की सुंदरता बढ़ा सकते हैं एवं सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह करते हैं।

घर की छत पर न रखें कबाड़- घर की छत का संबंध केतु से होता है। इसलिए छत पर कबाड़ रखना यानी राहु को आमंत्रित करना होता है। ऐसे में यह मस्तिष्क पर हावी रहेगा और कोई भी काम आसानी से नहीं बनने देगा। ऐसा करना आपके लिए रुकावटें पैदा करेगा और अनावश्यक खर्च बढ़ाएगा एवं स्वास्थ्य संबंधित समस्याएं भी उत्पन्न करेगा। घर की छत पर कभी भी किसी भी प्रकार का कबाड़ ना रखें। इससे पितृ दोष भी लगता है।

घर की छत पर न रखें झाड़ू- अगर आप अपना इस्तेमाल किया हुआ झाड़ू पुराना होने पर घर की छत में रख देती हैं तो आपको ऐसा भूलकर भी नहीं करना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि झाड़ू घर की छत में रखने से यद् घर के विनाश का कारण बन सकती है। झाड़ू को किसी ऐसी जगह रखें जहां किसी की नजर उस पर न पड़े। लेकिन घर की छत में रखी हुई झाड़ू पर सभी की नजर पड़ती है जो आपके घर के लिए नुकसानदेह साबित हो सकती है।

जंग लगा हुआ सामान- कभी भी जंग लगा हुआ लोहे का कोई सामान घर की छत पर ना रखें। कुछ लोग जंग लगा हुआ ग्रिल, तार, औजार, आदि अपनी छत पर रख देते हैं जो सही नहीं है। ऐसी चीजें नकारात्मक ऊर्जा पैदा करती हैं। यदि आपके घर में ऐसा कोई भी सामान है जिसमें जंग लगा हुआ है तो उसे तुरंत घर से दूर हटा दें। जंग लगा हुआ सामान घर में अशांति का कारण बनता है।

घर की छत पर न रखें बांस- कई लोग घर में बांस या बल्लियां रखते हैं और उसके लिए  सबसे उचित स्थान उन्हें घर की छत ही दिखाई देता है। लेकिन यदि आपके घर में ऐसी कोई भी सामग्री है जिसमें बांस का इस्तेमाल किया गया है तो आप उसे तुरंत घर की छत से दूर हटा दें। घर की छत पर बांस रखना अशुभ माना जाता है। इससे पितृ दोष लगता है और मानसिक अशांति होती है। ऐसा करने से घर में वास्तु दोष भी लगता है।