Hindi News

indianarrative

Vastu Tips: रात के अंधेरे में अजमाएं झाड़ू का ये टोटका, रातोंरात पलट जाएगी किस्मत, बन जाओगे बेहद अमीर

COURTESY- GOOGLE

वास्तु शास्त्र हमारी जिंदगी में घटित हो रही घटनाओं का आईना होता है। घर में मौजूद लगभग सभी चीजों से वास्तु जुड़ा होता है। आज हम आपको झाड़ू से जुड़े वास्तु नियमों के बारे में बताने जा रहे है। वास्तु शास्त्र के अनुसार झाड़ू रखने के कई नियम है। इन नियमों के मुताबिक झाड़ू का इस्तेमाल करने से घर में बरकत आती है। वहीं नियमों की अनदेखी करने से पैसा-धन घर से धीरे-धीरे जाने लगता है। हिंदू धर्म में झाड़ू को मां लक्ष्मी का रुप माना जाता है। इसलिए ये और भी जरुरी हो जाता है कि झाड़ू को लेकर हम वास्तु नियमों का पालन करें।

छिपाकर रखें झाड़ू- वास्तु शास्त्र के अनुसार पैसे की तरह झाड़ू को भी छुपा कर रखना चाहिए। इससे घर में मां लक्ष्मी का वास बना रहता है और घर में दरिद्रता नहीं आती। ध्यान रहे झाड़ू को हमेशा लेटा कर रखना चाहिए। खड़ी या टेढ़ी करके रखने से घर में पैसे की तंगी होती है।

दक्षिण दिशा में रखे झाड़ू- वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में झाड़ू हमेशा दक्षिण दिशा में रखना चाहिए। ऐसा करने से घर में दरिद्रता कभी नहीं आती और घर की खुशी बनी रहती है।

रात को बदले झाड़ू की दिशा- वास्तु शास्त्र के अनुसार रात के समय झाड़ू को घर के बाहर खासकर मुख्य प्रवेश द्वार पर रखना बेहद शुभ माना जाता है। शास्त्रों के अनुसार ऐसा कहा जाता है, कि रात में ऐसी जगहों पर झाड़ू रखने से नकारात्मक शक्तियां घर के अंदर प्रवेश नहीं करती।

किचन में न रखें झाड़ू- वास्तु शास्त्र के अनुसार खाना खाने की जगह पर मां अन्नपूर्णा का वास होता है। ऐसी जगह पर झाड़ू रखने से परिवार के सदस्यों का स्वास्थ्य खराब होने का खतरा हो सकता है।