Hindi News

indianarrative

Vastu Tips: मालामाल होना चाहते है तो इन 5 बातों का रखें खास ध्यान, जरा सी लापरवाही ‘कर्ज’ का बना सकती है शिकार

Courtesy Google

कर्ज एक ऐसा जाल है, जिसमें इंसान उलझता सही चला जाता है। तमाम वजहों में से एक वजह वास्तु संबंधी दोष भी हो सकते है। वास्तु संबंधी गलतियों और दोष से व्यक्ति को संभलकर रहना चाहिए नहीं तो धन का भी नुकसान होता है। वास्तु संबंधी इन छोटी गलतियों से होता है बड़ा नुकसानहम अक्सर अपने रोजमर्रा के जीवन में छोटी-छोटी गलतियां करते हैं, जो वास्तु-दोष की ओर ले जाती हैं। वास्तु दोष के कारण सफलता और समृद्धि में बाधा आ सकती है। आइए आपको बताते है कि कौन-कौन सी गलतियां वास्तु दोष का कारण बनती हैं-

बिस्तर पर भोजन- अधिकतर हमने देखा है की लोग अपने बिस्तर पर बैठकर खाना खाते हैं। वास्तु के अनुसार इसे एक बुरा माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि जो लोग बिस्तर पर खाने के आदी होते हैं वे समृद्ध नहीं हो सकते। बिस्तर पर खाने की आदत सफलता की राह में मुश्किलें खड़ी कर सकती है। ऐसे आसानी से कर्ज में डूब जाते हैं।

रसोई में न छोड़े जूठे बर्तन- वास्तु विज्ञान के अनुसार रात के खाने के बाद रसोई में जूठे बर्तन रखना उचित नहीं है। अशुद्ध बर्तन रखने से लोग बीमार होते हैं। परिवार में उलझन की स्थिति बनी रहती है। घर में आर्थिक परेशानी आती है। इसलिए रात को सोने से पहले हमेशा बर्तन धोने की सलाह दी जाती है। इससे नकारात्मकता दूर होती है और समृद्धि बनी रहती है।

पानी से भरी बाल्टी बाथरूम में रखें- रात को पानी से भरी बाल्टी को बाथरूम में रखने से घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। साथ ही यह भी माना जाता है कि रसोई की बाल्टी में पानी भरकर रखने से मुश्किलें कम हो जाती हैं और मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है। खाली बाल्टी बाथरूम और किचन में नहीं रखना चाहिए।

घर के बाहर न रखें कूड़ेदान- कुछ लोग ऐसे भी होते है कि घर का कूड़ा-कबाड़ घर के बाहर प्रवेश द्वार के आसपास रख देते हैं। वास्तु विज्ञान के अनुसार कूड़ा कबाड़ और डस्टबीन कभी भी घर के प्रवेश द्वार के आस-पास नहीं रखना चाहिए इससे घर की सुख समृद्धि प्रभावित होते है।

शाम के समय किसी को न दें उधार- वास्तु शास्त्र के अनुसार शाम के समय किसी को उधार नहीं देना चाहिए। इसके साथ ही सूर्यास्त के समय दूध, दही या नमक भी किसी को नहीं देना चाहिए। सूर्यास्त के समय दरवाजों को बंद रखना और । इससे आपकी आर्थिक स्थिति खराब हो सकती है।