Hindi News

indianarrative

Vastu Tips: नहीं टिकता घर में पैसा तो तुरंत करें ये उपाय, कुछ ही महीनों में हो जाओगे मालामाल, लोग कहेंगे आपको लखपति

photo courtesy google

भविष्य के लिए सभी सेविंग्स करते है। आप भी अपनी सैलरी में कुछ हिस्सा बचत करने के बारे में सोचते होंगे, लेकिन काफी कोशिशों के बाद भी बचत नहीं हो पाती और पूरी सैलरी घर की जरुरत में खत्म हो जाती है। घर में पैसा नहीं रुकता। अगर आपके साथ ऐसी कोई समस्या है तो आज हम आपको इसका उपाय के जरिए समाधान बताएंगे। जिससे आपकी आर्थिक तंगी दूर हो जाएगी और आप मालामाल हो जाएंगे।

वास्तु दोष दूर करता है उपाय- घर में अगर किसी भी प्रकार का वास्तु दोष है तो घर की छत पर तुलसी का पौधा गमले में लगाएं। छत पर लगा यह पौधा घर के सभी वास्तु दोषों को दूर कर देता है। इसके साथ ही छत पर लगी तुलसी घर पर आकाशीय बिजली गिरने का खतरे को भी कम कर देती है।

मेन गेट पर रखें तुलसी का पौधा- घर के मुख्य द्वार के ईशान कोण में तुलसी का पौधा रखें। रोजाना सुबह उस पौधे को जल अर्पित करें और सायंकाल घी या तिल के तेल का दीपक जलाकर 11 बार 'ऊं नमो भगवते वासुदेवाय' मंत्र का जप करें। ऐसा करने से अचानक घर में धन आवक में वृद्धि होने लगती है।

घर के अंदर-बाहर लगाएं गणपति बप्पा की मूर्ति- घर के मुख्य दरवाजे के अंदर और बाहर की ओर गणेश जी की दो प्रतिमाएं लगाएं। दोनों प्रतिमाएं इस तरीके से लगाई जाएं कि उनकी पीठ एक दूसरे से जुड़ी रहें। ऐसा करने से भगवान गणेश का आशीर्वाद हमेशा आपके घर पर बरसता रहता है और आपके घर की सभी तरह की बाधाएं दूर होने लगती हैं।

पूजा घर में न रखें देवों की एक से ज्यादा मू्र्ति- पूजा घर में किसी भी देवी-देवता की एक से ज्यादा मूर्ति न लगाएं। इससे गृह क्लेश की आशंका बनी रहती है। वहां किसी भी दो देवी- देवता की तस्वीरें इस प्रकार न लगाएं कि उनका मुख आमने-सामने हों। ऐसा करने से कोर्ट-कचहरी के मामलों में उलझने की आशंका रहती है।

दक्षिण की दीवार पर न लगाएं दर्पण- दक्षिण की दीवार पर कभी भी दर्पण न लगाएं। दर्पण सदैव पूर्व या उत्तर दिशा की दीवार पर ही होना चाहिए। इसके साथ ही घर की तिजोरी का मुंह हमेशा पूर्व या उत्तर दिशा की ओर ही रखना चाहिए। ऐसा करने से उस घर में कभी भी धन की कमी नहीं रहती और परिवार में भी एकता बनी रहती है।