Hindi News

indianarrative

Vastu Tips: इन खास वास्तु टिप्स को अपनाएं नेगेटिव एनर्जी को दूर भगाएं, घर-दफ्तर में आएगी खुशहाली

Vastu Tips for Happyness and Prosperity

काल पुरुष की जन्म कुण्डली में वास्तु को बहुत महत्व दिया गया है। इसमें बताया जाता है कि घर में कौन चीजें किस दिशा में रखें। रसोई कहां हो, पूजा स्थल कहां और खास तौर पर घर का टॉयलेट-बाथरूम किस दिशा में हो। अगर ये सब वास्तु के अनुरूप नहीं हैं तो फिर घर की नकारात्मक ऊर्जा को कैसे कम किया जा सकता है, ये सब बताया जाता वास्तु टिप्स में। चलिए जानतें हैं, घर का वास्तु और उपाए-

वॉटर फाउंटेन और एक्वेरियम

उत्तर-पश्चिम दिशा में वॉटर फाउंटेन रखें। घर के उत्तर-पूर्व दिशा में एक्वेरियम रखा जाए तो ये बहुत शुभ होता है। ये सकारात्मक ऊर्जा, धन और समृद्धि को आकर्षित करता है। इन्हें नियमित रूप से साफ करते रहें। वरना ये वित्तीय विकास और अवसरों में बाधा उत्पन्न कर सकता है।

आर्टिफिशियल मनी बाउल या जेम स्टोन ट्री

सुख- समृद्धि के लिए घर में आर्टिफिशियल मनी बाउल या जेम स्टोन ट्री रखें। इससे आपको सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। ये वित्तीय आय और समृद्धि को आकर्षित करता है।

लोकल भाषा में  नेम प्लेट

लोगों को अपने घरों के बाहर नेम प्लेट लगानी चाहिए। ये बहुत ही फायदेमंद होता है। इससे सकारात्मकता का संचार होता है। नए और अच्छे अवसर मिलते हैं। नाम अगर इंग्लिश में लिख रहे हैं तो स्थानीय भाषा में भी जरूर लिखवाएं और फिर देखें कमाल।

दर्पण लगाएं

अच्छे व्यवसाय के लिए अपने कार्यालय में दर्पण लगाएं। आप इस दर्पण को उत्तर या पश्चिम दिशा में लगा सकते हैं।

फूल-पौधे

ऐसा माना जाता है कि पौधे घर में सौभाग्य और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। आप घर में बांस, तुलसी, कमल और चमेली जैसे पौधे लगा सकते हैं। ये बहुत ही शुभ माने जाते हैं। ये समृद्धि को आकर्षित करते हैं। उत्तर या उत्तर-पूर्व कोने के लिए हरे या नीले रंग के फ्लावर पॉट रख सकते हैं। दक्षिण-पश्चिम कोने के लिए आप पीले रंग के फ्लावर पॉट रख सकते हैं।

दीप और धूप जलाएं

घर में सुबह और शाम दीपक और धूप जलाएं। इससे नकारात्मकता और किसी भी तरह की बुरी नजर दूर होती है। दक्षिण-पूर्व में लाल लाइट लगाएं। इससे आपको कार्यों में सफलता मिलेगी।

नमक का पौंछा

घर की सफाई पानी में नमक डालकर करें। इसके अलावा आप घर के कोनों में नमक के कुछ टुकड़े भी डाल सकते हैं। ये नकारात्मकता को दूर करते हैं। लेकिन ध्यान रखें, गुरुवार को नमक के पानी से पौंछा न लगाएं न नमक के पानी से सफाई करें। अन्यथा गरीबी और व्याधियां घेर सकती है।