Hindi News

indianarrative

Vastu Tips: घर पर मौजूद ये चीजें होती है बेहद अशुभ, बना देती है कंगाल, आज ही करें ये उपाय

photo courtesy google

आपके साथ अक्सर ऐसा होता है कि आप कड़ी मेहनत करते हो, लेकिन काम फिर भी सफल नहीं हो पाता। घर में बेवजह क्लेश होने लगते है। हद से ज्यादा फालतू खर्चा होने लगता है। कोई चीज खराब होने लगती है। आप अचानक बीमार पड़ जाते हो। बेहतर आर्थिक स्थिति आपकी दिन पर दिन बद्दतर होने लगती है। लेकिन कभी आपने इसके पीछे की वजह जानने की कोशिश की। दरअसल, इसके पीछे का बड़ा कारण है वास्तु दोष। आपके घर के अंदर की चीजें ही आपके वास्तु दोष को सुधार और बिगाड़ सकती है।  चलिए आज हम आपको ऐसे ही चीजों के बारे में बताएंगे, जो आपके घर में रहकर आपके काम का बिगाड़ रही है।

सूखा तुलसी का पौधा- हर घर में तुलसी का पौधा जरूर होता है, लेकिन तुलसी का पौधा खिला खिला और हरा भरा होना शुभ का प्रतीक होता है। अगर तुलसी का पौधा सूख जाए तो उसे तुरंत बदल देना चाहिए। ऐसा न करके हम घर में आर्थिक तंगी को बुलावा देते है।

टूटा हुआ शीशा- टूटा हुआ शीशा हमेशा से ही अशुभ माना जाता है। ये न केवल नकारात्मकता का संकेत है बल्कि इससे आर्थिक संकट का सामना भी करना पड़ सकता है।

टपकता नल- अगर आपके घर के किसी भी नल को बंद करने के बाद भी पानी टपकता रहता है तो उसे वास्तु दोष माना जाता है। कहते है जिस तरह पानी टपक-टपक कर बर्बाद होता है ठीक उसी तरह आपके घर से धन का भी अपव्यय होता है, इसलिए जितनी जल्दी हो सके अपने घर के नल को ठीक कराएं और इस वास्तु दोष का समाधान करें।

पानी की निकासी की दिशा- घर का जितना भी जल घर से बाहर निकलता है उसके लिए ऐसी व्यवस्था होनी चाहिए कि पूरा जल केवल पूर्व या उत्तर दिशा से ही निकले। इससे न केवल धन की बर्बादी रूकती है बल्कि आमदनी के साधन भी बढ़ते है।

धन संचय की जगह- कहते है तिजोरी हो या अलमारी उसे इस तरह घर में रखना चाहिए कि इनका दरवाजा उत्तर दिशा की तरफ खुले। ऐसा होने से आर्थिक स्थिति कभी नहीं डगमगाती। उत्तर दिशा ही धन की दिशा है।