Hindi News

indianarrative

Vastu Tips: काली शक्तियों का विनाश करने के लिए काफी है एक कपूर, इस तरह करें इस्तेमाल, मिलेगी सफलता

courtesy google

नया साल के जश्न की तैयारियां शुरू हो चुकी है। ये साल कोरोना महामारी और नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के कारण तनावपूर्ण साबित हुआ, लेकिन आने वाला साल अच्छा रहे। इसके लिए आप कई उपाय कर सकते है। वास्तु शास्त्र में कई उपाय ऐसे बताए गए है, जिन्हें अपनाकर आने वाले दिनों को बेहतर बनाए जा सकते है। इसमें आपकी मदद करेगा पूजा में इस्तेमाल होने वाला 'कपूर'… हिंदू धर्म में कपूर को काफी शुभ माना जाता है। पूजा, हवन और आरती में कपूर का इस्तेमाल किया जाता है। कपूर के धुएं से घर की नकारात्मक ऊर्जा बाहर जाती है। चलिए आपको बताते है कि कपूर का इस्तेमाल कैसे किया जाएं-

किचन में जलाएं कपूर- किचन में सफाई के बाद एक कटोरी में लौंग और कपूर को जलाकर रख दें। माना जाता है कि इससे घर में किचन व घर में बरकत और पैसा बना रहता है।

नहाने के पानी में मिलाएं कपूर- पानी में कपूर तेल की कुछ बूंदें मिलाएं। फिर उस जल से स्नान कर लें। इससे शरीर की नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाएगी और कुंडली में राहु-केतु और शनि समाप्त हो जाएंगे।

लड़ाई झगड़ों से बचाएं- अगर आपके घर में रोजाना लड़ाई-झगड़े हो हैं तो रोज सुबह-शाम कपूर को देसी घी में डुबोकर जलाएं। इसका धुआं घर में चारों तरफ घुमाएं। मान्यता है कि इससे घर में सुख और शांति बनी रहती है।

यह भी पढ़ें- Vastu Tips: पीली सरसों का वास्तु के अनुसार करें इस तरह इस्तेमाल, कुछ दाने ही बना देंगे आपको मालामाल