Hindi News

indianarrative

Vastu Tips: पति-पत्नी के बीच हो रहे ज्यादा झगड़े, तलाक तक आ गई है नौबत! तो ये वास्तु टिप्स बचाएगा आपकी शादीशुदा जिंदगी

COURTESY- GOOGLE

अक्सर बिना किसी कारण के ही घरों में वाद-विवाद हो जाता है। घर का माहौल इतना नकारात्मकता से भर जाता है, कि परिवार के सदस्य आपस में रहना बिल्कुल सभी पसंद नहीं करते। अगर ये विवाद पति-पत्नी के बीच हो तो रिश्ता टूटने के कगार तक आ जाता है। मामूली बात कब तलाक की वजह बन जाती है, ये परिवार के लोग वक्त रहते समझ नहीं पाते। इसके पीछे एक कारण वास्तुदोष भी हो सकता है। इसके लिए आपको घर से जुड़े वास्तु पर एक बार नजर दौड़ाने की जरुरत है। खास तौर पर तब जब घर के झगड़े हद से ज्यादा बढ़ने लगे।

अगर आपके मकान के आगे का मुख्य द्वार या दरवाजा खराब हो रखा है तो उसे तुरंत ठीक करवाएं। इस द्वार के जरिए बुरी शक्तियां घर में प्रवेश करती है।

जिन घरों के दरवाजे या फिर खिड़कियों के ऊपर की दीवारों का प्लास्टर निकला हुआ होता है, उस घर की महिलाओं को अक्सर सेहत संबंधी दिक्कतें आती हैं।

रसोईं घर या फिर बेडरूम की दीवारों के प्लास्टर हटने पर दांपत्य जीवन पर बुरा असर पड़ता है। इसलिए इसे तुरंत ठीक कराएं।

जिन घरों का मेन डोर छोटा और बैक डोर बड़ा होता है, उस घर के लोगों को अक्सर आर्थिक दिक्कत झेलनी पड़ती है। निश्चित रूप से धन के न होने पर परिवार में कलह भी पैदा होती है।

घर के आंगन का फर्श टूटा होना एक वास्तु दोष है, इसका सबसे बुरा असर घर के मुखिया पर पड़ता है और बाकी लोग भी तनाव में रहते है।

घर के दरवाजे पर अगर तलवार, भाला, तीर, चाकू या फिर कोई नुकीली चीजें लगी हों तो अक्सर उस घर के लोगों को बात-बात पर गुस्सा आता है।

घर के मेनडोर को कभी भी भूलकर काले रंग से नहीं कलर करवाना चाहिए। ऐसा करने से घर के मुखिया के ठगे जाने या फिर अपमानित होने की आशंका रहती है।

दरवाजे को काला रंग दांपत्य जीवन में तकरार होने की आशंका बनाए रखता है।

कलह से बचने के लिए कभी भी भूलकर घर में कांटेदार और दूध वाले पौधे न लगाएं।