Hindi News

indianarrative

Vastu Tips: इस दिशा में आईना रखना प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए बेहद खतरनाक, मिसकैरेज होने का बना रहता है खतरा, करें ये उपाय

COURTESY- GOOGLE

हर किसी घर में आईना जरुर होता है। आईना जहां हमारी खूबसूरती को बताता है, तो वहीं घर से वास्तु दोष को भी मिटाता है। वास्तु शास्त्र में आईने के नियमों का जिक्र किया गया है। घर में आईना रखने की सही दिशा होती है। अगर आप आईना सही दिशा में रखते है, तो ये घर में खुशहाली लेकर आता है। बच्चों का पढ़ाई में मन लगना और बड़ों की सेहत तक सभी का ध्यान रखता है, अगर यही आईना गलत दिशा में लगा दिया जाए। तो नेगेटिव एनर्जी आने लगती है। धीरे-धीरे घर की खुशियां तबाह हो जाती है। चलिए जानते है आईने के वास्तु नियम- 

बेडरुम में आईना– बेडरूम में दक्षिण-पश्चिमी दिशा में आईना रखने से कलह बढ़ती है। इसलिए कोशिश करें कि बेडरुम में आईना न रखें, अगर आपने बेडरूम में आईना रखा है, तो उसे कवर करके रखे।

बेड के सामने आईना न रखें- बेड के सामने आईना रखना अशुभ होता है। इससे शादीशुदा जोड़े के बीच तनाव पैदा होता है। वही महिलाओं पर बुरा असर डालता है, जैसे गर्भ न ठहरना या फिर मिसकैरेज हो जाना। इसलिए भूल कर भी अपने बेड के सामने आईना न रखें।

यह भी पढ़ें- Horoscope Today: आज बन रहे शुभ और अशुभ दोनों योग, 5 राशियों पर बुरा असर तो ये तीन राशि वाले जातक होंगे मालामाल, पढ़ें आज का राशिफल

इस दिशा में रखें आईना–  ड्रेसिंग रूम में आईने को उत्तर या पूर्व दिशा की ओर वाली दीवार पर लगाएं। यह शीशा 4 से 5 फीट ऊंचा होना चाहिए। घर में उत्तर और पूर्व दिशा की ओर वाली दीवार पर आईना लगाए। इसके साथ ही इस बात का ध्यान रखे कि कमरे के प्रवेश द्वार पर इसकी छाया न पड़े।

इलेक्ट्रिक सामानों की स्क्रीन– टीवी, कंप्यूटर आदि की स्क्रीन भी एक मिरर का काम करती है। इसलिए इनको भी सही दिशा में रखा जाना चाहिए।  ऐसा न करने से ये आपकी नींद पर बुरा असर पड़ सकता हैं। इन्हें भी आप कवर करके रखें।

बच्चों के कमरे में आईना– वास्तु के अनुसार सही दिशा में आईना न रखने से बच्चों की पढ़ाई पर बुरा असर पड़ता है। साथ ही बच्चों के व्यवहार में भी नकारात्मकता बढ़ती है। पूर्व की ओर आईना लगाए।