Hindi News

indianarrative

Vastu Tips: आपके घर में मौजूद इन 5 चीजों को देख मां लक्ष्मी हो जाती है रुष्ट, आज की निकाल दें बाहर नहीं तो हो जाओगे कंगाल

courtesy google

घर में मौजूद कई चीजें दोष उत्पन्न करती है। जिसके चलते आपको कई तरह की समस्या का सामना करना पड़ता है। धन की हानि होती है, कोर्ट-कचहरी के चक्कर में फंसने का खतरा बना रहता है। चलिए आपको बता दें कि वास्तु दोष किन चीजों से जुड़ा होता है। इसलिए भूलकर भी इन्हें घर में प्रवेश न करने दें।

हथियारों की तस्वीर न लगाएं- घर पर तलवार, चाकू, बरछे, बंदूक, तोप जैसे जैसे खतरनाक हथियारों की तस्वीर न लगाएं। इससे मन में हिंसात्मक विचार आते हैं। जिससे परिवार के लोगों की शांति भंग होती है और गृह क्लेश बढ़ जाता है।

ताजमहल की तस्वीर न लगाएं- कई लोग अपने घर की खूबसूरती बढ़ाने के लिए ताजमहल की तस्वीर लगाते हैं. ऐसा करना बिल्कुल गलत है। दरसअसल ताजमहल कई लोगों के शव पर बना एक मकबरा है, जिसे वास्तु शास्त्र में नकारात्मक का प्रतीक माना जाता है।

रहस्यमयी जगहों की तस्वीर भी खतरनाक- कुछ लोग क्रिएटिविटी के नाम पर अपने घर में भूत-प्रेत या रहस्यमयी जगहों की तस्वीरें लगाते हैं। इस विचार को भले ही नयेपन का नाम दें लेकिन सच्चाई ये होती है कि इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होने लगता है।

भूलकर न लगाएं महाभारत की तस्वीर- घर में कभी भी महाभारत से जुड़ी तस्वीर नहीं लगानी चाहिए। महाभारत एक पारिवारिक युद्ध था, जो कौरव और पांडवों के बीच लड़ा गया था। महाभारत की तस्वीर परिवार में संघर्ष की भावना को बढ़ाती है।

इन चीजों की तस्वीर से बढ़ता है खर्च- घर में फव्वारे, महंगे होटल, स्कूल या अस्पताल की तस्वीर कभी नहीं लगानी चाहिए। वास्तु शास्त्र के मुताबिक ये सब चीजें खर्च को बढ़ाने वाली और आर्थिक हालत बिगाड़ने वाली होती हैं। ऐसी तस्वीरें परिवार को ज्यादा खर्च करने के लिए भी प्रेरित करती हैं।