Hindi News

indianarrative

Vastu Tips: पैसों की किल्लत को करना है दूर तो ये उपाय करें जरुर, छप्पड़फाड़ बरसेगा पैसा

courtesy google

जिंदगी में कई बार ऐसा होता है कि काफी मेहनत करने के बाद भी सफलता नहीं मिल पाती। वहीं कुछ लोग ऐसे होते है जो बिना मेहनत के ही बहुत कुछ मिल जाता है। उनके पास वो सब होता हैं जिसको पाने का उनका सपना था। मतलब ये कि क्षमता रहते हुए भी किस्मत का पूरा साथ नहीं मिलता है। ऐसे में वास्तु शास्त्र के कुछ खास  उपाय करने से सोई किस्मत जाग सकती है। चलिए आपको बताते हैं कि कंगाली को दूर करने और सोई किस्मत जगाने के लिए खास उपाय-

वास्तु शास्त्र के मुताबिक गाय की रोजाना सेवा करने से सोई किस्मत भी जाग जाती हैं। इसके अलावा गाय को नियमित चारा खिलाने से दुर्भाग्य दूर होता है। इसके अलावा गाय को गुड़ और रोटी खिलाना भी शुभ होता है।

घर मे एक्वेरियम रखें। एक्वेरियम में काले रंग की पांच मछलियां रखें। इसके अलावा दो गोल्डेन फिश भी रखें। इससे दुर्भाग्य दूर होता है।

घर में शनि यंत्र रखना या इसका चित्र लगाना शुभ होता है। इस यंत्र से किसी प्रकार के अनहोनी का खतरा नहीं रहता है। इस यंत्र को गले में भी पहन सकते हैं और पर्स में भी रखा जा सकता है।

घर में टूटा हुआ शीशा या बंद घड़ी नहीं रखना चाहिए। इसे रखनें से किस्मत के दरवाजे बंद हो जाते हैं। साथ ही घर पर दुर्भाग्य का भी साया मंडराता रहता है।

चिड़ियों को दाना देना दुर्भाग्य को दूर करता है। रोजाना घर में या बाहर चिड़ियों को दाना डालें। रोजाना ऐसा करने से सोई किस्मत भी जाग सकती है।