Hindi News

indianarrative

Vastu Tips: घर में रखे मनी प्लांट में बांध दें लाल धागा, फिर देखें कैसे होंगे जादुई फायदे

मनी प्लांट के वास्तु टिप्स

मनी प्लांट एक ऐसा पौधा है जो आमतौर पर हर आमतौर पर हर घर में पाया जाता है। लोग इसे घर के अंदर या बालकनी में लगाना बहुत पसंद करते हैं। इसके अलावा कुछ लोग इसे ऑफिस में भी रखते हैं। इस पौधे की सबसे खास बात ये है कि मनी प्लांट का कुछ ख्याल नहीं रखना पड़ता और ये बड़ी आसानी से लग भी जाता है। मनी प्लांट के कई फायदे होते हैं। वास्तु के अनुसार जिस घर में मनी प्लांट होता है वहां पर पॉजिटिव एनर्जी बनी रहती है।

मालूम हो, मनी प्लांट को लेकर कई उपायों के बारे में बताया गया है। इस पौधे को घर में रखने से धन संबंधी समस्या दूर होती है, क्योंकि मनी प्लांट का संबंध शुक्र ग्रह से होता है।जिस घर पर मनी प्लांट सही दिशा में रखा गया हो वहां शुक्र ग्रह का बुरा प्रभाव नहीं पड़ता और सुख-समृद्धि का वास होता है।

लाल रंग का धागा बांधना शुभ

वास्तु के मुताबिक मनी प्लांट के पौधे में लाल रंग का धागा बांधना बेहद शुभ माना जाता है। अगर किसी को धन संबंधी परेशानी और तरक्की करनी हो तो वह शुक्रवार के दिन मनी प्लांट के पौधे में लाल रंग का धागा बांध ले।

बता दें, मनी प्लांट में लाल धागा बांधते समय कुछ नियमों का पालन करना जरूरी होता है।ऐसे में आप शुक्रवार के दिन सुबह नहाने के बाद मां लक्ष्मी की पूजा करें और धूप दीप जलाएं। जिस धागे को आप मनी प्लांट में बांधने वाले हैं उसे मां लक्ष्मी के चरणों में अर्पित करें, फिर मां की आरती करें और लाल धागे पर कुमकुम लगाएं। अब इस धागे को मनी प्लांट के जड़ के चारों ओर बांध दें। इस उपाय को करने के कुछ दिन बाद ही आपको इसके फायदे होंगे।