Hindi News

indianarrative

Vastu Tips: झाड़ू लगाते समय भूलकर भी ना करें ये गलतियां, नहीं तो धन की देवी लक्ष्मी हो जाएगी नाराज

photo courtesy Google

झाड़ू घर की साफ-सफाई करने के लिए काम आती है। लेकिन धर्म शास्त्रों की मुताबिक, झाडू को मां लक्ष्मी का रूप माना जाता है और मां लक्ष्मी की अराधना करने से घर में धन संपत्ति में बढ़ोतरी होती है। ऐसे में हिंदू धर्म में झाड़ू का विषेश महत्व है। इसलिए जरुरी है कि झाड़ू से जुड़ी कुछ जरुरी चीजों को जान लें। झाड़ू लगाते वक्त कई बातों का खास ख्याल रखना चाहिए। इसके अलावा झाड़ू को रखने का स्थान भी बेहद जरुरी होता है, क्योंकि स्थान और दिशा ही आपके घर में सुख-समृद्धि लाने का काम करती है। चलिए जानते है झाड़ू से जुड़ी कुछ जरुरी बातें-

इन जगहों पर ना रखें झाड़ू- किचन में झाड़ू और पोछे को रखना घर में अन्न की कमी को दर्शाता है क्योंकि झाड़ू और पोछे का संबंध गन्दगी से होती है जिसके चलते किचन में गन्दगी बढ़ती है और किचन में भोजन बनता है और इस सबका घर के सदस्यों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है। इसलिए घर में अन्न की आपूर्ति को बनाए रखने के लिए झाड़ू को किचन से दूर ही रखना चाहिए। इसके अलावा, जिस अलमारी या तिजोरी में आप पैसा या अन्य कीमती सामान रखते है, उसके पीछे या सटाकर कभी भी झाड़ू नहीं रखनी चाहिए। इससे धन की हानि होती है।

गलत तरीके से न रखे झाड़ू- झाड़ू को घर पर किसी भी तरह से रख देते है, लेकिन आपको बता दें कि वास्तु में झाड़ू रखने का भी एक नियम है। अपने घर की झाड़ू को धन की तरह ही छिपाकर रखना चाहिए। झाड़ू को खुले में रखना और हर समय सभी की नज़रों में आना शुभ नहीं माना जाता। साथ ही सदैव इस बात का ध्यान रखें कि झाड़ू कभी भी खड़ी करके ना रखें। इससे घर में दरिद्रता का वास हो जाता है। झाड़ू को हमेशा ज़मीन पर लेटा कर रखना चाहिए।

टूटी हुई झाड़ू को बदल दें- वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर आपकी झाड़ू टूट गई हैं तो उसे तुरंत ही बदल देना चाहिए। टूटी हुई झाड़ू से घर की सफाई करना कई तरह की परेशानियों को बुलावा देने वाला होता है। झाड़ू को लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। इसलिए गलती से भी कभी झाड़ू को पैर न लगाएं। यह लक्ष्मी माता का अपमान माना जाता है और इससे घर में कई तरह की आर्थिक परेशानियां भी आ सकती हैं।

झाड़ू में पैर ना मारे- कभी भी झाड़ू को पैर नहीं लगाना चाहिए, क्योंकि झाड़ू को लक्ष्मी जी का रूप माना जाता है। इसलिए झाड़ू को पैर लगाने से मां लक्ष्मी का अपमान होता है।