Hindi News

indianarrative

Vastu Tips: सोई हुई किस्मत को जगाएगा घर में रखा मनी प्लांट, वास्तु के अनुसार इस दिशा में रखे पौधा, जमकर बरसेगा पैसा

COURTESY- GOOGLE

मनी प्लांट का पौधा घर में रखना बेहद शुभ माना जाता है। ये जहां घर की खूबसूरती को बढ़ाता है, तो वहीं घर में सुख-समृद्धि में लाता है। वास्तु शास्त्र की मानें तो मनी प्लांट का पौधा घर में रखने से सकरात्मकता ऊर्जा आती है और आर्थिक स्थिति भी मजबूत बनी होती है। चलिए आपको बताते है कि वास्तु शास्त्र से जुड़े मनी प्लांट को लेकर नियम-

मनी प्लांट के पौधे को घर के अग्नेय दिशा में लगाना सबसे अच्छा माना जाता है। इस दिशा में पौधा लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है और आर्थिक स्थिति में सुधार होता है।

मनी प्लांट के पौधे को हमेशा साउथ ईस्ट जोन में रखना शुभ माना जाता है। घर के इस कोने में इसे रखने से व्यक्ति का भाग्य खुल सकता है।

मनी प्लांट को नॉर्थ ईस्ट दिशा में नहीं रखना चाहिए। इससे नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इस दिशा में पौधा रखना काफी हानिकारक माना जाता है।

मनी प्लांट की बेल अगर जमीन छुए तो ये अशुभ माना जाता है। जमीन पर छूती हुईं पत्तियां सुख-समृद्धि में रुकावट ला सकती है, इसलिए मनी प्लांट की बेल को ऊपर चढ़ाकर रखना चाहिए।